5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलर्स का ध्यान भटका 125 ग्राम सोने के जेवरात चुराए, घटना सीसीटीवी में कैद

बातों में उलझा ले उड़े लाखों के गहने, सात दिन बाद चला पता पुलिस में मामला नहीं दर्ज
2 min read
Google source verification
Stole 125 grams of gold jewelry from the jewelry store

Stole 125 grams of gold jewelry from the jewelry store

बालोतरा (बाड़मेर). पचपदरा के रहवासी इलाके में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से दो जने 125 ग्राम सोने के जेवरात ले उड़े। वारदात के करीब एक सप्ताह बाद ज्वैलर्स को पता चला।
पचपदरा के भरावों का वास में श्रवण सोनी के घर में ज्वैलर्स की दुकान है। 14 जुलाई दोपहर करीब 1:35 बजे मध्यप्रदेश की नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो जने आए और सोने का मादलिया (जेवरात) दिखाने को कहा।

इस पर ज्वैलर्स ने उन्हें मादलिया दिखाया। इसके बाद उन्होंने ज्वैलर्स को बातों में उलझा दिया। बातों ही बातों में दोनों ने 125 ग्राम वजनी सोने के जेवरात चुरा जेब में डाल दिए, इसकी ज्वैलर्स को भनक तक नही लगी।

शुक्रवार को ग्राहक ने जब ज्वैलर्स से सोने के जेवरात मांगे तो उसने जेवरात देने के लिए लोहे की डिब्बी खंगाली, उसमें जेवरात नही थे। इस पर ज्वैलर्स के होश उड़ गए।

इसके बाद ज्वैलर्स ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों शातिर डिब्बी से जेवरात निकाल जेब में डाल रहते नजर आए। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 3.85 लाख रुपए बताई जा रही है। समाचार लिखे तक पचपदरा पुलिस थाने में इस घटना को लेकर कोई प्रकरण दर्ज नही हुआ।

और इधर...

सौ किमी सड़कों का होगा निर्माण, मिलेगी सुविधा

बालोतरा. प्रदेश सरकार ने उपखंड बालोतरा, सिवाना में ग्रामीण गौरव पथ व ग्रामीण सड़कें स्वीकृत की है। इनके निर्माण से कई गांवों के बाशिदों, वाहन चालकों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने उपखंड बालोतरा, सिवाना में कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ व ग्रामीण सड़कें स्वीकृत की है।

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कुशीप, मेली, सिलोर जेठतरी में 60-60 लाख लागत राशि की ग्रामीण गौरव पथ स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा केसरपुरा- डऊकियो की ढाणी,माडपुरा - नयापुरा़, जाखड़ों की ढाणी- इकडाणी, सूरजबेरा-पाटोदी नवातला, खानोड़ा- गुंदावाड़ी़, रूपजी राजाबेरी- हनुमान पुरा, मेकाणियो की ढाणी-पीरानाड़ा शहीद सर्किल पतासर सहित विभिन्न गांवों में सड़कों का निर्माण होगा।