5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थी जीवन, जीवन का सर्वोत्तम समय

एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरु
2 min read
Google source verification
विद्यार्थी जीवन, जीवन का सर्वोत्तम समय

विद्यार्थी जीवन, जीवन का सर्वोत्तम समय

-

बालोतरा.
नगर के डी आर जे राजकीय कन्या महाविद्यालय बालोतरा में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ हुआ। प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने व्यक्तित्व विकास और देश की सेवा विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही एक छात्र अपना विकास कर सकता है। उसे न केवल कार्यों को स्वयं करने चाहिए, उपकार कार्य कर व्यक्तित्व में निखार लाना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी अनुशासित व संस्कारवान जीवन को बढ़ाते हुए जीवन को ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। प्रत्येक विद्यार्थी को देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। प्रभारी डॉ. राजकुमारी रूपचंदानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन, जीवन का सर्वोत्तम समय होता है। इस समय का पूरा सदुपयोग करें। हमारे जीवन का मापदण्ड आयु नहीं अपितु सार्थक जीवन होना चाहिए। देश की सेवा ही जीवन की सार्थकता है। स्वयं सेविकाओं ने इस दिन श्रमदान करके महाविद्यालय के कमरों व बरामदे की सफाईकी। इस अवसर पर विनोद कुमार,युवा विकास केंद्र के समन्वयक डॉ.गुलाब दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।

छात्रशक्ति देश निर्माण में करें सहयोग

छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
बालोतरा.

नगर के एम.बी.आर. राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। खीमाराम बोराणा, रतनलाल छाजेड़, भैंराराम गहलोत व गिरधारीलाल ने फीता काटकर छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. प्रतिभा सिंघवी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय विकास व कार्यों में सहयोग देने की बात कही। संयुक्त सचिव कन्हैयालाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिन्दूसिंह भाटी, पूर्व छात्र उगमसिंह, कृष्ण बोराणा ने संबोधित करते हुए छात्रशक्ति को देश निर्माण में सहयोगी बनने का संकल्प दिलाया। छात्र निर्मलदास ने सभी नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्रसंघ परामर्श मण्डल संयोजक डॉ. अरूण कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापित व संचालन प्रो. सुभाषचन्द्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. हरदानराम, राजेन्द्र सोलंकी, सुमन चौधरी मौजूद थे।