5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार माह से उप तहसीलदार का पद रिक्त, लोग परेशाान

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Sub-tehsildar's post vacancies for four months

Sub-tehsildar's post vacancies for four months

हो समाधान : चुनाव से पहले नायब तहसीलदार का तबादला, अब तक नहीं नई नियुक्ति
चार माह से उप तहसीलदार का पद रिक्त, लोग परेशाान

कल्याणपुर . उप तहसील कल्याणपुर में चार माह से उप तहसीलदार का पद रिक्त होने से कामकाम को लेकर हर दिन ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद ग्रामीणों ने पद भरने की उम्मीद संजोई थी, लेकिन अभी तक यहां उप तहसीलदार के पद पर नियुक्ति नहीं हुई है।
विधानसभा चुनाव से पूर्व उप तहसील कार्यालय में कार्यरत नायब तहसीलदार का तबादला किया गया था, इस पर ग्रामीणों ने नई सरकार बनने पर पद भरने की उम्मीद संजोई थी, लेकिन सरकार बने डेढ़ माह से अधिक समय बाद आज भी पद भरा नहीं गया है। इस पर उप तहसील कार्यालय में अतिक्रमण हटाने सीमाज्ञान, बंटवाड़ा, हकतर्क, भूमि खरीदने व बेचने , पंजीयन, आबादी भुमि पट्टा पंजीयन सहित कार्य के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। उप तहसीलदार का चार्ज पचपदरा उप तहसीलदार के पास होने पर वे कार्य की अधिकता पर समय नहीं दे पाते हैं। इस पर उप तहसील पहुंचने वाले लोगों को घण्टों इन्तजार के बाद भी निराश लौटना पड़ता है।
नहीं हुआ उप तहसील स्तरीय कार्यक्रम : कस्बे में उप तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालय खुलने पर पिछले चार साल से गणतंत्र एवं स्वतंत्रता दिवस पर उप तहसील स्तरीय कार्यक्रम राउमावि के स्टेडियम में होता है।इस बार उप तहसीलदार नहीं होने से उप तहसील स्तरीय कार्यक्रम नहीं हुआ। इस पर पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने को लेकर शुरू की गई परम्परा टूटी। इससे लोग मायूस दिखाई दिए।
रोक हटने पर नियुक्ति
&चुनाव आयोग ने अधिकारियों के तबादले पर रोक लगा रखी है। 22 फरवरी को रोक हटने पर उप तहसीलदार का पद भरा जाएगा।
- हरीश चौधरी, राजस्व मंत्री