
Suicide fears due to love affair
चौहटन(बाड़मेर). आंटिया सरहद में गुरुवार सवेरे एक खेत में बने टांके में नाबालिग छात्र-छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के परिजन को मौके पर बुला शव टांके से बाहर निक लवाए और चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।
प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। दोनों नाबालिग दसवीं के विद्यार्थी थे और 26 मार्च की रात से ही घरों से गायब थे।
उनका बुधवार को बोर्ड परीक्षा का पेपर था, लेकिन दोनों ने परीक्षा नहीं दी। छात्रा के पिता ने अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 26 मार्च की रात पेशाब करने घर से बाहर निकली तो चार जनों ने अपहरण कर लिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बांधकर टांके में डाल दिया। वहीं मृतक छात्र के भाई ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई दसवीं में पढ़ता है, वह 26 मार्च को घर से गायब हो गया। उसका गुरुवार को एक लड़की के साथ टांके में शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Published on:
29 Mar 2019 04:45 pm
