9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूप का सितम: 1.30 घंटे में car temprature 52 degree

लू की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी

2 min read
Google source verification
धूप का सितम: 1.30 घंटे में कार का तापमान पहुंचा 52 डिग्री

धूप का सितम: 1.30 घंटे में कार का तापमान पहुंचा 52 डिग्री

धूप में खड़ी कार को स्टार्ट रखने के साथ एसी नहीं चलाया तो तापमान 52 डिग्री पर पहुंच गया। यह कार सोमवार को बाड़मेर में राजकीय अस्पताल परिसर में करीब 1.30 घंटे तक दोपहर में कड़ी धूप में थी, इस दौरान वापस आकर गाड़ी का तापमान मीटर को ेदेखा तो 52 डिग्री दिखा रहा था। धूप से 52 डिग्री तक तक चुकी कार का एसी चालू करने के 30 मिनट बाद तापमान सामान्य हुआ, जबकि कार में एसी चलने का अहसास तो करीब एक घंटे बाद महसूस हुआ।
बाड़मेर ञ्च 45.2 डिग्री
थार में गर्मी सितमगर साबित हो रही है। सोमवार को अधिकतम तामपान मामूली गिरावट के साथ 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। हीटवेव पूरे दिन जारी रही। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक लू की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी किसी तरह बेहाल कर रही है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। राहगीर तो दूर की बात वाहन पर चलने वाले भी लू और तेज धूप से त्रस्त है। सड़क पर पैदल तो चल ही नहीं पाते हैं।
मई महीने में गर्मी पूरे सितम पर है। अभी जून बाकी है। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 मई से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अभी से ही गर्म भट्टी के हालात हो रहे है। शहर में सुबह 9 बजे से ही लू के हालात हो गए, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी कैसी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
रात में राहत को तरसे
थार में दिन में गर्मी के तेज सितम से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान भी रविवार को 30.4 डिग्री के रेकार्ड स्तर पर रहा। मई महीने में पहली बार यह इतना बढ़ा है, एक ही दिन में करीब 2-3 डिग्री की पारे में उछाल आई है।
कूलर-एसी भी गर्मी के आगे पस्त
गर्मी के कहर के आगे कूलर-एसी भी हार चुके है। कूलर का पानी जल्दी खत्म हो रहा है और एसी भी गर्मी के चलते हांफ रहे है। इस बीच बिजली के वोल्टेज में आ रहा उतार-चढ़ाव सितम को और बढ़ देता है।