6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सताने लगी धूप, थार में पारा पहुंचा 42 डिग्री पार

- 3 डिग्री की बढ़ोतरी रात और दिन के तापमान में एक साथ-7 डिग्री की बढ़ोतरी पिछले पांच दिनों में -24 डिग्री पहुंचा रात का तापमान
2 min read
Google source verification
sunlight, Thar reach mercury of 42 degrees

sunlight, Thar reach mercury of 42 degrees

बाड़मेर. लोकसभा चुनाव की गर्माहट के साथ थार में गर्मी के तेवर मार्च माह के अंत से ही शुरू हो गए हैं। बाड़मेर में गुुरुवार को दोपहर बाद तेज गर्मी का असर देखा गया। हवा भी काफी गर्म महसूस की गई। दिन का तापमान 42.2 डिग्री रेकार्ड किया गया, जो सीजन में अब तक का सबसे अधिक है। रात का पारा भी 24 डिग्री तक पहुंचने से कूलर चलने लगे हैं।
पिछले चार दिन से बाड़मेर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़कर अब 24 डिग्री पर पहुंच गया। इस कारण रात में भी अब राहत नहीं मिल रही है। सुबह जरूर हवा में नमी रहने से कुछ राहत मिल रही है। लेकिन दिन में चढ़ती धूप अब परेशान करने लगी है।

लगातार चार दिन से सबसे गर्म शहर

पिछले चार दिन से लगातार बाड़मेर शहर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रेकार्ड किया गया है। गुरुवार को तो अधिकतम तापमान ने तीन डिग्री की छलांग लगाई। तापमान मार्च माह में ही 42 डिग्री से अधिक पहुंच गया।

इसलिए बढ़ा तापमान

साल 2019 में फरवरी-मार्च में भूमध्यसागर सागर से आने वाले विक्षोभ की संख्या अधिक होने की वजह से तापमान नीचे रहा। मार्च में होली तक तापमान कम था। इस दौरान अधिकतम तापमान औसतन 35 डिग्री तक रहा। लेकिन होली के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही अब सूरज के तेवर तेज देखने को मिल रहे हैं।

बढ़ गया दिन का समय

गर्मी के मौसम में दिन बड़े होते हैं, ऐसे में सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त देरी से होता है। दिन बड़ा होने से गर्मी का असर ज्यादा रहता है। हालांकि थार में यह राहत की बात है कि रात को रेत ठंडी हो जाती है। इसलिए गर्मी में काफी राहत मिल जाती है।

मार्च में चल गए कूलर

गर्मी का असर अचानक बढऩे से कई जगह कूलर भी चलने लगे हैं। हालांकि अभी बाजार में कूलर की बिक्री शुरू नहीं हुई है। लेकिन मौसम को देखते हुए जल्दी ही कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है।
पिछले पांच दिनों का तापमान

मार्च अधिकतम तामपान
23 35.0

24 36.1
25 36.0

26 35.6
27 39.7

पिछले पांच सालों में 28 मार्च को अधिकतम तापमान

2014 34.0
2015 41.8

2016 37.6
2017 42.4

2018 40.8