4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसंवत सिंह के बेटे मानवेन्द्रसिंह कर रहे बाड़मेर में स्वाभिमान रैली, पहली बार खुलकर आए सरकार के सामने

शिव विधायक की जनसभा में पहुंच रहे जसवंत समर्थक..
2 min read
Google source verification
News

जसंवत सिंह के बेटे मानवेन्द्रसिंह कर रहे बाड़मेर में स्वाभिमान रैली, पहली बार खुलकर आए सरकार के सामने

बाड़मेर/बालोतरा .
प्रदेश में विधानसभा चुनाव पूर्व की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पचपदरा में शनिवार सुबह ११ बजे से स्वाभिमान रैली शुरू हुई। लोकसभा चुनावों के बाद से भाजपा से नाराज विधायक मानवेन्द्रसिंह पहली बार खुलकर सामने आ रहे हैं और इसे पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के परिवार का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। असंतुष्ट भाजपा नेताओं और नाराज राजपूतों का रैली में जुडऩा अहम माना जा रहा है। संकेत हैं कि मानवेन्द्र कांग्रेस में जा सकते हैं।

जसवंतसिंह के परिवार के संपर्क में रहने वाले दिल्ली के नेताओं में यशवंत सिन्हा, शत्रुध्न सिन्हा, अरूण शौरी के रैली में शामिल होने की अपुष्ट जानकारी है। कांग्रेस नेता जितेन्द्रसिंह के भी रैली में पहुंचने की चर्चा है।
रैली को लेकर मानवेन्द्रसिंह व उनकी पत्नी चित्रासिंह ने बागडोर संभालते हुए बाड़मेर-जैसलमेर सहित समूचे मारवाड़ में व्यक्तिगत संपर्क किया है। प्रदेशभर में इसका निमंत्रण भेजा गया है। मानवेन्द्र ने स्वाभिमान रैली के उद्देश्य के बारे में अब तक यही कहा है कि जिनके स्वाभिमान को चोट पहुंची है वे रैली में आएंगे लेकिन उनकी पत्नी चित्रासिंह सभाओं में खुलकर भाजपा का विरोध कर रही हैं और जसवंतसिंह के अपमान का बदला लेने की बात भी कही है।

मुख्यमंत्री वसुंधराराजे की राजस्थान गौरव यात्रा से पूर्व ही मानवेन्द्र ने रैली का एेलान कर दिया था। बाड़मेर में मुख्यमंत्री के आने से पहले भाजपा के राजपूत नेता राजेन्द्र राठौड़, राव राजेन्द्रसिंह, गजेन्द्रसिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने बाड़मेर में राजपूत समाज के लोगों से समझाइश की लेकिन जसवंतसिंह समर्थक नहीं माने।

प्रदेश में राजपूत भाजपा से नाराज बताए जाते हैं। लोकसभा चुनाव में जसवंतसिंह को टिकट नहीं देना सबसे बड़ा मुद्दा रहा। मानवेन्द्र ने चार साल तक चुप्पी रखी लेकिन एेन चुनाव से पहले मानवेन्द्र ने बड़ी रैली का एेलान किया है। इस रैली पर जयपुर से लेकर दिल्ली तक की नजर है।

यहां है रैली
रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दर्जनों जने जुटे रहे। पचपदरा के नागाणाराय होटल के पीछे बड़े मैदान में विशाल डोम व इसके दोनों ओर शामियाने लगाए गए हैं। करीब एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। देर रात तक सभा स्थल पर मंच व पार्किंग व्यवस्थाकी तैयारियां जारी थी।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
कांग्रेस की ओर से आयोजित संकल्प रैली स्थान पर ही स्वाभिमान रैली होगी। इस पर प्रशासन ने पूर्व की तरह बाड़मेर मार्ग से आने वालों के लिए ग्राम पंचायत मण्डापुरा के सामने, जोधपुर, पाटोदी, शेरगढ़ की ओर से आने वालों के लिए पचपदरा व जालोर, सांचोर, बालोतरा की ओर से आने वालों के लिए पेट्रोल पंप के समीप पार्किंग व्यवस्था की है। शांति, कानून व यातायात व्यवस्था के लिए बालोतरा क्षेत्र के सभी थानों से पुलिस अधिकारियों के साथ दो सौ जवान नियुक्त किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग