5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू ने ली गर्भवती की जान, 13 और पॉजिटिव

-अब तक 4 की हो चुकी मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Swine flu killed Lee pregnant, 13 more positive

Swine flu killed Lee pregnant, 13 more positive

बाड़मेर. स्वाइन फ्लू का कहर जानलेवा बन रहा है। बाड़मेर के मते का तला निवासी एक गर्भवती की स्वाइन फ्लू से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में मंगलवार देर रात को मौत हो गई। उसे बाड़मेर से रैफर किया गया था। वहीं बुधवार को मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में 13 नए पॉजिटिव आए हैं।

अब तक बाड़मेर जिले में स्वाइन फ्लू से 4 मौतें हो चुकी हैं। इसमें एक महिला की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हुई है।

मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 13 नए पॉजिटिव में 6 महिलाएं, 4 पुरुष व दो सात-सात साल की बालिकाएं शामिल हैं। इसमें से 12 पॉजिटिव के नमूने बाड़मेर के राजकीय अस्पताल से और एक बाड़मेर निवासी महिला का सेम्पल एमडीम जोधपुर से भेजा गया था। जहां पर महिला भर्ती है।

फरवरी के 6 दिनों में 49 नए रोगी सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि जनवरी में आंकड़ा 124 तक पहुंचा था। इस साल कुल मरीजों की संख्या 173 तक पहुंच गया है।