15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशिक्षण से प्राप्त दक्षता को उतारें जीवन में-अर्जुनराम गर्ग

स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कम सुविधाओं में दिया गया सामूहिक प्रशिक्षण बच्चों के जीवन में स्थायी रहता है। यह बात व्याख्याता अर्जुनराम गर्ग स्थानीय संघ के तत्वावधान में राउमावि सिणधरी में चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में कही। अतिथि बाबूलाल जीनगर ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। व्याख्याता अशोक कुमार, दिलीप कुमार, दक्ष प्रशिक्षक गोरधनराम ने संबोधित किया। शिविर संचालक फताराम पंवार ने स्वागत किया।
2 min read
Google source verification
Take the skills gained from training in life- Arjunram Garg

Take the skills gained from training in life- Arjunram Garg

प्रशिक्षण से प्राप्त दक्षता को उतारें जीवन में-अर्जुनराम गर्ग
स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में सवा तीन सौ बालचर ले रहे प्रशिक्षण
सिणधरी ञ्पत्रिका . स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कम सुविधाओं में दिया गया सामूहिक प्रशिक्षण बच्चों के जीवन में स्थायी रहता है। यह बात व्याख्याता अर्जुनराम गर्ग स्थानीय संघ के तत्वावधान में राउमावि सिणधरी में चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में कही। अतिथि बाबूलाल जीनगर ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। व्याख्याता अशोक कुमार, दिलीप कुमार, दक्ष प्रशिक्षक गोरधनराम ने संबोधित किया। शिविर संचालक फताराम पंवार ने स्वागत किया।
इससे पूर्व रविवार शाम नृत्य, गाने, चुटकले व नाटक सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्जुन विश्नोई, स्थानीय वरिष्ठ अध्यापक आसुराम गोदारा, व्याख्याता लाखाराम चौधरी वरिष्ठ अध्यापक हनुमानराम देदड़ समेत अन्य ने संबोधित किया। संघ सचिव दूदाराम चौधरी ने विभिन्न प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
बायतु . स्काउट गाइड देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। यह बात अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रामलाल गोदारा ने बायतु मुख्यालय पर पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर समापन के दौरान कही। कार्यक्रम में बालचरों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। स्काउट मास्टर सन्तोष कुमार गोदारा व रिड़मलराम ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ट्रेनर हरिसिंह कड़वासरा व सवाईसिंह भाटी, संघ सचिव जेहराम जानी ने संबोधित किया। राबाउमावि परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रायसिंह गोदारा, मगाराम चौधरी, चूनाराम मेघवाल, जेताराम, मोतीराम चौधरी, यूनिक लीडर श्रीराम समेत अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े...
नशा छोडऩे का लिया संकल्प
परेऊ ञ्च पत्रिका . स्थानीय जोगमाया मंदिर परिसर में सोमावार को सोनी समाज की बैठक हुई। इसमें समाज में कुरीतियां व नशावृत्ति छोडऩे का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के युवाओं को आपसी प्रेम-भाव के साथ भाईचारा कायम रखने की बात पर जोर दिया। बैठक में पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने भाग लिया। उन्होंने गांव में सभी परिवारों को साथ लेकर चलने की बात कही। इस मौके पर बांकाराम चौधरी, पुखराज सोनी, खेताराम सोनी, रूपचंद सोनी, राजेंद्रसिंह महेचा, देवेंद्र मेघवाल अशोक, जगदीश आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग