26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिनों तक 46 डिग्री पर तपा थार, सीजन के अब तक के सबसे गर्म दिन

एक दिन में 4 डिग्री के करीब नीचे आया तापमान 26 से 28 मई 46 डिग्री से अधिक रहा पारा

2 min read
Google source verification
Temperature on 46 degree

Temperature on 46 degree from three days in thar

बाड़मेर. थार में तेज हवा चलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिर कर 42.9 पर आ गया। जबकि सोमवार को तापमान 46.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बाड़मेर में सुबह से ही हवा चल रही थी। इसके चलते गर्मी का असर कुछ कम रहा। हालांकि दोपहर में धूप से लोग त्रस्त रहे। लेकिन दिन में लू का असर कम रहनेे से राहत नसीब हुई। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे।

कूलर हो गए बेबस
भीषण गर्मी के आगे कूलर भी बेबस हो गए। पंखे की हवा तो लू जैसे चल रही थी। इसके चलते लोग कूलर की हवा से राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन उमस इतनी अधिक थी कि कूलर भी फेल हो गए।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों में थार में गर्मी के तेवर बरकरार रहेेंगे। तापमान फिर से 47 डिग्री तक पहुंचाने की आशंका जताई गई है। वहीं हीट वेव की चेतावनी के साथ धूल भरी हवा व हल्की बरसात का पूर्वानुमान जताया है।


असहनीय है गर्मी का सितम
थार में गर्मी की सीजन में मई माह के तीन दिन अब तक सबसे भारी रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा। गर्मी का सितम इतना अधिक बढ़ा कि असहनीय हो गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण सड़कें सूनी हो गई है। उमस इतनी अधिक बढ़ गई कि रात को भी पसीने छुड़ा रही है। बाड़मेर में सुबह से ही हवा चल रही थी। इसके चलते गर्मी का असर कुछ कम रहा। हालांकि दोपहर में धूप से लोग त्रस्त रहे। लेकिन दिन में लू का असर कम रहनेे से राहत नसीब हुई। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। भीषण गर्मी के आगे कूलर भी बेबस हो गए। पंखे की हवा तो लू जैसे चल रही थी। इसके चलते लोग कूलर की हवा से राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन उमस इतनी अधिक थी कि कूलर भी फेल हो गए।

मई अधिकतम तापमान
26 46.6
27 46.5
28 46.5