15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौर्य दिवस पर निकला मशाल जुलूस, विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली

- भगवान श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
less than 1 minute read
Google source verification
 Shaurya divas, VHP and Bajrang Dal rally,

The Torch Procession on Shaurya divas VHP and Bajrang Dal rally

बालोतरा.शहर में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत कई हिन्दूवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शौर्य दिवस मनाया गया। शाम को शहर में गाजे-बाजे के साथ मशाल जुलूस निकाला। महेश्वरी समाज भवन से मशाल जुलूस रवाना होकर कुम्हारों का चौक, नाहटा अस्पताल रोड, प्रथम रेलवे फाटक, पुराना बस स्टैण्ड, शास्त्री सर्किल, जूना कोट, सदर बाजार, नयापुरा, द्वितीय रेलवे फाटक होते हुए पुन: महेश्वरी समाज भवन पहुंच विसर्जित हुआ। जुलूस में शामिल सैकड़ों जनों के हाथों में भगवे ध्वज व मशाल लेकर चल रहे थे। भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग प्रमुख श्यामसिंह, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, जिला मंत्री मुकेश गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक भवानीसिंह तिरसिंगड़ी, एमबीआर महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष हिन्दूसिंह भाटी, युवराजसिंह, बजरंग दल नगर संयोजक थानाराम सिसोदिया, शिव सेना युवा जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी उपस्थित थे।

विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली

शौर्य दिवस मनाया
बाड़मेर पत्रिका. विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सहित हिन्दू संगठनों ने 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। शहर के गांधी चौक से रैली निकाली। रैली गांधी चौक से रवाना होकर स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, विवेकानंद सर्किल, राय कॉलोनी होते हुए विहिप कार्यालय पहुंची। रैली में युवाओं ने हर घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आएगा, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के उदघोष से धर्ममय माहौल बना दिया। युवा भगवा पताके लहराते हुए चल रहे थे।

सभा का आयोजन

रैली के कार्यालय पहुंचने पर सभा का आयोजन हुआ। जिसमें विहिप के विभाग मंत्री पुरूषोत्तम ने राम जन्म भूमि आंदोलन व कार सेवा के बारे में बताया। रैली को छत्तुमल सिंधी, विहिप जिला मंत्री चेलाराम सिंधी, अम्बालाल जोशी सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस मौके पर नगर सह संयोजक हुकमीचंद खत्री, जसवंत सिंह, संजय लखारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग