5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में नहीं प्रतिभाओं की कमी, तरासने की जरूरत

क्षेत्र के गूंगा स्थित राआउमावि में रविवार को 64वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया।
2 min read
Google source verification
There is no shortage of talent, need of encouragement

There is no shortage of talent, need of encouragement

शिव. क्षेत्र के गूंगा स्थित राआउमावि में रविवार को 64वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ने कहर कि थार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारकाप्रसाद शर्मा ने कहा कि शिक्षण कार्य के साथ विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। आयोजन सचिव गोपाल भादू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांसद ने सांसद निधि से विद्यालय की चारदीवारी के लिए सात लाख की घोषणा की। संचालन शारीरिक शिक्षक स्वरूपदान ने किया। सरपंच रेखा देवी, पूर्व सरपंच मुरारदान, संगीता चारण, मोहन कुमावत, परमानंद खत्री उपस्थित रहे। राउप्रावि रामदेरिया में

64वीं जिला स्तरीय बॉलीबाल छात्र-छात्रा 14 वर्ष प्रतियोगिता शुरू हुई।

मुख्य अथिति राजस्व अपीलीय अधिकारी बाड़मेर नखतदान बारहट ने कहा कि अध्ययन के साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। कार्यक्रम अध्यक्ष समसा के अतिरिक्त निदेशक नरसिंगप्रसाद जांगिड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ अमरदान चारण ने खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। काश्मीर सरपंच बन्नाराम, आरपी रामसिंह, काश्मीर पीईईओ बाबूलाल, कानासर पीईईओ भुपेंद्रसिंह ने संबोधित किया। आयोजन सचिव वीरेंद्रसिंह ने प्रतिवेदन किया। मेवाराम, जोगाराम आदि मौजूद थे।

धोलानाडा। क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटू में रविवार को 14 व 17 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की 64वीं जिला स्तरीय जुडो खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि लादूराम विश्नोई ने कहा कि खेलकूद मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। कुलदीप सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमराराम बेनीवाल ने खेल का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य नेकीराम पूनिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सरपंच दुर्गा देवी गौड़ ने आभार जताया। हरिकिशनराम विश्नोई, बाबूलाल मइया, बगताराम नेहरा आदि मौजूद थे। संचालन जगराम चौधरी ने किया ।

गुड़ामालानी. उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूम्भावास में चल रही वृत्त स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य, प्रधान ताजाराम चौधरी धोरीमन्ना, गुड़ामालानी उप प्रधान राणा कुलदीपसिंह, सुरेंद्रसिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

हेमाराम चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक है। अतिथियों ने विजेता टीम मालपुरा एवं उपविजेता टीम को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव हरिराम ने आभार जताया। सिन्धासवा सरपंच ने सड़क व ब्रिज निर्माण की मांग की।

गुड़ामालानी एसीबीईओ भंवरलाल विश्नोई, पूर्व सरपंच नाथाराम चौधरी, सिन्धासवा सरपंच भंवरराराम राजपुरोहित, लूम्भराज पुरोहित, जसराज पुरोहित, बगदाराम देवासी, गोपालसिंह , भरत जैन आदि ने भी संबोधित किया ।
संचालन भजनलाल विश्नोई ने किया।