माता के जयकारे लगाने के साथ भजन गाए। मंदिर परिसर स्थित बायोसा, सवाईसिंह, लालसिंह आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। इस दिन मारवाड़ व गुजरात, मध्यप्रदेश सहित कई प्रांतों से दो दर्जन से पैदल जत्थे पहुंचे। उन्होंने दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की मन्नतें मांगी।