30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tina Dabi: झाड़ू लेकर निकलीं टीना डाबी…दुकानों के बाहर की सफाई, दिया ये खास मैसेज

IAS Tina Dabi: बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। 'नवो बाड़मेर' अभियान की शुरुआत कलेक्टर टीना डाबी ने खुद झाड़ू उठाकर की। डाबी ने लोगों से अपील की कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 7 Jun 2025, 11:00 AM IST

Tina Dabi

टीना डाबी सफाई करते हुए (फोटो- एक्स)

Tina Dabi: बाड़मेर जिले में 'नवो बाड़मेर' अभियान की शुरुआत कलेक्टर टीना डाबी ने खुद झाड़ू लगाकर की। यह सफाई अभियान शहर के वार्डों में पूरे जून महीने भर चलेगा। नालों की सफाई के बाद अब पूरे शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।


बता दें कि अभियान की शुरुआत शनिवार सुबह से की गई। इसके तहत शहर के कई हिस्सों में साफ-सफाई की गई। टीना डाबी ने चौहटन चौराहा से लेकर विवेकानंद सर्किल तक साफ-सफाई का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें : कलक्टर टीना डाबी को कांग्रेस सांसद की सलाह, बोले- कंपनियों के मुनीम न बनें SDM; मिला ये जवाब


कई संगठन के लोग और स्वयंसेवकों ने लिया भाग


इस विशेष स्वच्छता अभियान में कई संगठन और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संगठन के लोग और स्वयंसेवकों ने चौहटन चौराहा से लेकर एचपी पेट्रोल पंर, सुभाष चौक, तनोट डिफेंस एकेडमी और मरू गूंज तक सफाई की। वहीं, कॉलेज एनसीसी के कैडेट्स ने एचपी पेट्रोल पंप और सुभाष चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक सफाई अभियान में भाग लिया। केमिस्ट एसोशसिएशन बाड़मेर के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन से पीडब्ल्यूडी, डाक बंगला और विवेकानंद सर्किल तक उपखंड अधिकारी विरमाराम के निर्देशन में सफाई किया।


टीना डाबी ने की लोगों से ये अपील


कलेक्टर टीना डाबी दुकानों के आगे गंदगी देखकर काफी नाराज हुईं। डाबी ने स्वच्छता के प्रति दुकानदारों को जागरुक किया। दुकानदारों से स्वयं झाड़ू लगवाई और रोजाना साफ-सफाई रखने का आग्रह किया। कलेक्टर ने लोगों से अपील की हैं कि लोग अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग