4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब लू के साथ धूल-मिट्टी, थार में गर्मी उगलने लगी आग

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Todays weather in Barmer- 30 April

Todays weather in Barmer- 30 April

अब लू के साथ धूल-मिट्टी, थार में गर्मी उगलने लगी आग
-मौसम में बदलाव, धूलभरी हवा का जोर
बाड़मेर. थार में गर्मी के तेवर तेज होते जा रहे हैं। अब तेज हवाएं चलने लगी हैं। आसमान में धूल के गुबार छाने लगे हैं। इसके कारण धूप का असर जरूर कुछ कम हो गया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे बाड़मेर में 39 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने गर्मी का असर बढऩे की आशंका जताई है।
गर्मी का कहर थार में लू के रूप में सता रहा है। सुबह सूर्योदय के साथ ही सितम शुरू हो जाता है। इससे दिनभर कोई राहत नहीं मिलती है। पूरे दिन भीषण लू सता रही है। सड़कों से अंगारे उछलते महसूस हो रहे हैं।
43 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान
बाड़मेर में आगामी कुछ दिनों में तामपान 43 डिग्री के ऊपर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। हालांकि तेज हवा चलने से पारे पर मामूली उतार-चढ़ाव होगा। लेकिन कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही नहीं होने से गर्मी का सितम बरकरार रहेगा।
सामान्य से अधिक चल रहा है तामपान
बाड़मेर में पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इसके कारण गर्मी से चैन नहीं मिल पा रहा है। रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री तो दिन का तापमान भी 5-6 डिग्री अधिक रेकार्ड किया जा रहा है। ऐसे में गर्मी के तेवर दिन-रात सता रहे हैं।
मौसम में नमी हो रही कम
सोमवार सुबह से मौसम में कुछ बदलाव दिखाई दे रहा है। सुबह से आसमान में हल्की धूल छाई हुई है। इसके कारण धूप का असर कुछ कम है। दिन में नमी की कमी के कारण मौसम शुष्क हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग