
तौउते तूफान पर राहत: ऑरेंज से अब येलो में प्रवेश, फिर भी अलर्ट मोड पर प्रशासन
बाड़मेर . चक्रवती तूफाने तौउते को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी है। हालांकि तौउते तूफान को लेकर पहले दिन सोमवार को हल्का असर बाड़मेर जिले में नजर आया। देरशाम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी व बादलों के साथ झमाझम बारिश का दौर चला। मंगलवार दिनभर उमस के साथ ठण्डी हवाओं का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर जिला आरेंज से येलो अलर्ट में आ गया। ऐसे में जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। ताऊते तूफान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
यहां सेना, बीएसएफ, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीमों को तैनात कर अलर्ट कर दिया था। उसके अलावा सभी तहसील, ब्लॉक स्तर पर कट्रोल रूम बनाए गए है। जहां जिला प्रशासन के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे है। बीएसएफ की टीमें बॉर्डर पर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। हालांकि पहले दिन हल्की बारिश व आंधी होने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। साथ ही डिस्कॉम को कोई नुकसान नहीं है। जिला मुख्यालय पर डिस्कॉम, नगर परिषद व जिला प्रशासन का अलग-अगल कट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
सिणधरी. तौउते तूफान का असर कस्बे सहित गांवों में नजर आया। मंगलवार को दिन में तेज हवाएं चली तो कहीं तेज तथा कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम परिवर्तन के बाद किसानों को बारिश होने की उम्मीद जगी। हालांकि प्रशासन ने चेतावनी के चलते तैयार कर रखी थी, लेकिन मौसम बदलने के बाद राहत ली।
Published on:
20 May 2021 12:34 am
