4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर पर ड्यूटी को लेकर हुई कहासुनी.. गुस्से में आकर एक जवान ने कर दी फायरिंग, दो साथी घायल

मामले को लेकर बाड़मेर एसपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि ड्यूटी को लेकर विमलकुमार परेशान था।
less than 1 minute read
Google source verification
गुस्से में आकर एक जवान ने कर दी फायरिंग, दो साथी घायल

बॉर्डर पर ड्यूटी को लेकर हुई कहासुनी.. गुस्से में आकर एक जवान ने कर दी फायरिंग, दो साथी घायल

बाड़मेर
भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों पर गोली चलाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, गोली चलाने के क्या कारण रहे, सीमा सुरक्षा बल की तरफ से मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इस गोलीकांड से घायल दोनों जवानों को बाड़मेर जिले के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले को लेकर सेड़वा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बाड़मेर के सेड़वा थाने का अमला व एएसपी बाड़मेर नाज़िम अली घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी में जुटे हैं। वहीं चौहटन पुलिस उपाधीक्षक राजकीय चिकित्सालय पहुँचे जहाँ उन्होने घायलों से जानकारी ली। घटना में कॉन्स्टेबल प्रकाश और पुरषोत्तम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले को लेकर इंस्पेक्टर तेनजिंग भूटिया ने मामला दर्ज करवाया कि सेड़वा के दीपला चौकी पर जवान विमल कुमार ने अपने ही दो साथियों पर गोली चला दी। जिसके बाद जवानों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। वहीं बीएसएफ ने फायरिंग करने वाले जवान को कस्टडी में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ के कमांडेंट प्रदीप कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। दोनों जवानों को अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के पैर में गोली लगी है।

मामले को लेकर बाड़मेर एसपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि ड्यूटी को लेकर विमलकुमार परेशान था। हमेशा एक ही जगह ड्यूटी लगाने को लेकर कहासुनी हुई और आवेश में आकर जवान विमलकुमार ने अपने साथियों पर राइफल से गोली चला दी। जिससे 1 गोली दोनों जवानों के पैर में लगी है। वहीं दूसरी गोली छत में लगी। बीच बचाव कर मामला शांत करवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग