5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक चोरी की पांच वारदातें कबूली

क्राइम रिपोर्ट
2 min read
Google source verification
दो वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक चोरी की पांच वारदातें कबूली

दो वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक चोरी की पांच वारदातें कबूली


पुलिस में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों का समाचार

बालोतरा. शहर थाना पुलिस ने सोमवार को दो दुपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 5 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की। थानाधिकारी निरंजन प्रतापसिंह ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम व खुलासे को लेकर एक टीम गठित की गई। टीम सदस्यों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज में आए संदिग्ध व्यक्ति मोहनलाल पुत्र शोभाराम निवासी बायतु चिमनजी व अमीन खां पुत्र सिकंदर खां निवासी पन्नासर भणियाणा को दस्तयाब कर पूछताछ की, तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस मोटरसाइकिल बरामदगी की कार्रवाई में जुटी हुई है। पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
ये रहे टीम में शामिल- थानाधिकारी निरंजन प्रतापसिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल शैतानसिंह, कांस्टेबल उदयसिंह, चेतनराम, अशोक कुमार, घनश्याम, जोगाराम शामिल थे।

मन्दिर से दानपेटी व माइक चोरी

समदड़ी. करमावास चौराहे पर स्थित राणी भटियाणी मन्दिर में अज्ञात चोरो ने सेंध मार करदानपेटी व माइक सैट चुरा लिया। पुजारी भीमाराम सैन ने बताया कि शनिवार रात्रि को अज्ञात चोर मन्दिर के आगे वाले गेट का ताला तोड़ अन्दर प्रवेश किया। मन्दिर में रखी दानपेटी व एक माइक सैट चुरा कर ले गए । पुजारी ने सोमवार को चोरी की सूचना पुलिस को दी। निसं.

बामसीन सरपंच के साथ मारपीट का मामला दर्ज

समदड़ी ञ्च पत्रिका. बामसीन सरपंच के साथ मारपीट करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि बामसीन सरपंच उम्मेदराम पुत्र भोमाराम ने पेश रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी जीप से रविवार को एक शोकसभा में शरीक होने जा रहा था । उस वक्त प्रतापसिंह व महेन्द्रसिंह मन्दिर के पास रास्ता रोक कर खड़े थे। उन्होंने जीप रोकने का इशारा किया, नहीं रोकी तो वे मोटरसाइकिल लेकर शोकसभा में गए। वहां प्रतापसिंह वगैरह ने उसका भरी सभा में गिरेबान पकड़ा और बाहर लाकर गाली-गालैच करते मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी । उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि इससे पूर्व आरोपियों ने ग्राम पंचायत की ओर से बामसीन से भीलों की ढ़ाणी तक कराए जा रहे पाइपलाइन खुदाई कार्य पर जाकर बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की है । निस.