7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सिले कपड़े देकर घर लौट रहे थे

अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जने सिले हुए कपड़े देकर वापिस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर इन्हें परिजनों को सुर्पुद किए।

less than 1 minute read
Google source verification
road accident in barmer

जसोल (बाड़मेर)। अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जने सिले हुए कपड़े देकर वापिस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर इन्हें परिजनों को सुर्पुद किए। मंगलवार सुबह इस घटना के समाचार सुन लोगों ने दु:ख जताया।

जसोल थाना हैड कांस्टेबल तनसिंह ने बताया की बालोतरा निवासी निवासी धर्माराम (36) पुत्र करनाराम व दिलीप (30) पुत्र हीरालाल, दोनों ही टेलरिंग का काम करते थे। सोमवार रात दांखा गांव में एक ग्राहक को सिले हुए कपड़े देकर बाइक से वापिस घर लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 11.30 बजे आसाड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: आठ माह की गर्भवती महिला को डंपर ने कुचला, मौके पर ही मौत

इससे यह गंभीर घायल हुए। सूचना पर एंबुलेंस, जसोल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवकों को बालोतरा के जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मंगलवार को मृतकों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपे। जसोल पुलिस घटना स्थल सहित आसपास जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग