
Uncontrolled Bolero camper turned into a ditch along the road
शिव. क्षेत्र के भींयाड़ सरहद में शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो कैम्पर सड़क के किनारे खोदी खाई में पलट गई। इससे चालक को हल्की चोटें आई।
भींयाड़ निवासी महेंद्र कुमार मौखाब की ओर जा रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पीछे से आई निजी बस के यात्रियों ने वाहन चालक को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
गौरतलब है कि सड़क किनारे लिफ्ट परियोजना की पेयजल पाइप लाइन लगाने कई माह पूर्व खाई खोदी गई थी। इसमें पाइप डालकर फिर समतल नहीं किया गया। ऐसे में यहां आए दिन मवेशियों के हादसे का शिकार होने की घटनाएं होती रहती है। वहीं आसपास की ढाणियों के ग्रामीणों को भी आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
और इधर...
बिजली ट्रांसफार्मर तोड़ तार चुराए
शिव. जलदाय विभाग के उंडू खंड में स्थित डिस्कॉम ट्रांसफार्मर में तोड़ो-फोड़ कर बदमाशों ने तांबे के तार चुरा लिया। पुलिस के अनुसार डिस्कॉम भींयाड़ सहायक अभियंता कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता ने माधवराम मीना ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर तोड़ कर उसमें से तार चुरा लिया।
Updated on:
25 May 2019 12:52 pm
Published on:
25 May 2019 12:52 pm
