
Uncontrolled trailer overturned,old man Death on the spot
बालोतरा के निकट मेगा हाइवे पर हुई दुर्घटना : लगी वाहनों की कतार, शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त नहीं
अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, चपेट में आई वृद्धा की मौके पर ही मौत
बालोतरा . शहर के निकट मेगा हाइवे पर रविवार शाम एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हाइवे पर पैदल जा रही एक वृद्धा उसके नीचे दब गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब 5.15 बजे मनणावास सर्कल के पास पचपदरा से सिणधरी की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दरम्यान एक वृद्धा हाइवे के किनारे-किनारे पैदल जा रही थी। जैसे ही ट्रेलर पलटा तो वह उसके नीचे दब गई। ट्रेलर में भरे आलू के कट्टे सड़क पर बिखर गए। 108 एम्बुलेंस से घायल चालक को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा, उपनिरीक्षक भंवराराम चौधरी, हैड कांस्टेबल मोहनलाल बिश्नोई मय जाप्ता मौके पहुंचे। इन्होंने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा करवाया, तब तक वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव के पूरी तरह से क्षत विक्षित हो जाने से उसकी देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
ये भी पढ़े...
रेलवे ने तिरंगे के साथ भेजा शव
पेट्रोलिंग के दौरान रेल से लगी थी टक्कर
चौहटन ञ्च पत्रिका . मुरादाबाद के अमरोहा में रेलवे टै्रकमैन गांव बिसारनिया निवासी रूपाराम पुत्र आइदानराम की ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के बाद रेलवे ने रविवार को उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट उनके गांव बिसारनिया पहुंचाया। रेल कार्मिकों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजन को ढाढस बंधाया तथा पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रूपाराम की 16 नवम्बर को पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई थी।
रेलवे के नियमानुसार कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश मौत हो जाने पर करीब 33 लाख की सहायता का प्रावधान है। रेलवे ने मृतक की पत्नी के नाम एक चेक भिजवाया है। शेष राशि का चेक रेलवे कमिश्नर को भेजा जाएगा जो पूरी जांच के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। रूपाराम को वर्ष 2013 में रेलवे भर्ती से ट्रैकमैन के पद पर नौकरी मिली थी।
Published on:
19 Nov 2018 08:45 am
