5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना : जरूरतमंदों की सेवा में जुटे विभिन्न संगठन

- भोजन पैकेट, चारा, दवाईयां वितरित किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 24 Apr 2020, 1:35 AM IST

Various organizations engaged in serving needy

Various organizations engaged in serving needy

बालोतरा. नगर व क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की सेवा में विभिन्न संगठन, संस्थाओं के पदाधिकारी, स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। इससे प्रभावित लोग बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। समाजसेवी बेसहारा पशुओं, मूक पक्षियों की भी सेवा कर कर रहे है।
मेघवाल युवा समाज की ओर से सेवा कार्य निरंतर जारी है। मेघवाल समाज छात्रावास मूंगड़ा पर कानाराम बारूपाल, दिनेश, मनमोहनसिंह पारंगी आदि हर दिन 600 भोजन पैकेट बनाकर नगर परिषद फूड बैंक को उपलब्ध करवा रहे हैं।

जांगिड़- सुथार एकता मंच के व्हाट्अप ग्रुप एडमिन मिश्रीमल रालडिय़ा ने बताया की गायों की सेवा के लिए समाज के लोगों से अपील करने पर उन्होंने चारा -पानी दवाई पानी के प्रबंध 1 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि दी।

इस राशि से बुधवार को एक गाड़ी हरा व एक गाड़ी सूखा चारा आईनाथ गोशाला कलावा भिजवाई गई। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्य की सराहना की। इस अवसर पर बालकराम, लालाराम, पुंजाराम आदि लोग मौजूद थे।

सेवा कार्य जारी ...

बालोतरा. भाजपा शहर मण्डल की ओर से उपाध्यक्ष राजेश पुरी ने नगर के आकडिय़ा महादेव, नया बस स्टैंड ,शनि मंदिर आदि स्थानों पर बेसहारा पशुओं को हरा चारा दिया। युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, हितेश पटेल, दिनेश सुंदेशा आदि मौजूद थे।

ग्रेस मिशन स्कूल संचालक जेईस चाको, अभयकुमार सोलंकी ने नगर के विभिन्न स्थानों पर सेवा दे रहे कार्मिकों को चाय-कॉफी व नाश्ता देकर सेवा की।

सिवाना. कस्बे रांका भवन ट्रस्ट कार्यालय में बुधवार को ट्रस्टी भामाशाह अशोक कुमार, बाबूलाल रांका परिवार की ओर से 800 भोजन पैेकेट बनाकर जरूरतमंदों को वितरित किए। जैन युवक संघ अध्यक्ष जोगेन्द्र रांका नेने बताया कि जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। महेन्द्र बागरेचा, अशोक चौपड़ा, अशोक बागरेचा आदि ने सेवाएं दी।

सिवाना. अंबेडकर विकास संस्थान की ओर से मोटाराम पंवार की प्रेरणा से 55 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री किट वितरित किए गए। लक्ष्मण बोस, राजेन्द्र लुदराड़ा, कमलेश नामा आदि ने सेवा दी।