4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTION 2018-जीप का किराया प्रतिदिन 1100 तो बस का 2500 रुपए, आज से उपलब्ध करवाने होंगे वाहन

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Vehicles to be made available from today

Vehicles to be made available from today

जीप का किराया प्रतिदिन 1100 तो बस का 2500 रुपए, आज से उपलब्ध करवाने होंगे वाहन
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क

बालोतरा . जिले में अबूझ सावों व शादी समारोह के सीजन में तो दूर सामान्य दिनों में भी बस, कार व जीप जैसे वाहन इतने कम किराए में नहीं मिलते हैं, जितने किराए में निर्वाचन विभाग की ओर से चुनावों के लिए वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। अधिग्रहीत वाहनों में बस का प्रतिदिन 25 सौ रुपए तो जीप का प्रतिदिन 11 सौ रुपए किराया मिलेगा। वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया परिवहन विभाग ने पूरी कर ली है। जिले में करीब 11 सौ वाहनों को चुनाव कार्य संपन्न करवाने के लिए अधिग्रहीत किया गया है। पचपदरा, सिवाना और शिव विधानसभा के लिए वाहन सोमवार शाम तक व अन्य विधानसभाओं के लिए अधिग्रहीत वाहन मंगलवार शाम तक बाड़मेर पहुंच जाएंगे।
परिवहन विभाग की ओर से 3 दिसम्बर से वाहनों को कब्जे में लेना शुरू किया जाएगा। वहीं पुलिस विभाग की ओर से उनकी जरूरत के मुताबिक अधिग्रहीत वाहनों को लेना शुरू कर दिया गया है। वाहनों को अलग-अलग मतदान केन्द्रों व सेक्टर क्षेत्र में रवाना किया जाएगा। सात दिसम्बर को मतदान समाप्ति के लौटने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा। आठ दिसम्बर की रात तक सभी वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।
11 सौ वाहन किए अधिग्रहीत : जिले में निर्वाचन कार्य के लिए विभिन्न तरह के करीब 11 सौ वाहनों को परिवहन विभाग की ओर से अधिग्रहीत किया गया है। इसमें करीब 660 तो बसें ही रहेगी। इनके अलाव 165 फोर बाय फोर गाडिय़ां, 270 अन्य गाडिय़ां, इनमें कार, बोलरो आदि शामिल हैं। जितने दिन बसें चुनाव कार्य में रहेगी, उन्हें उतने दिन के कर (टैक्स) में छूट मिलेगी।
यात्रियों को होगी परेशानी : इस दौरान जिले में भी यात्रियों को आने जाने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तीन से चार दिनों तक बस, कार, टैक्सी परिवहन विभाग के कब्जे में रहेंगे तो यात्रियों का सफर करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि रोडवेज की बसें निरंतर चलेंगी। रोडवेज की बसों को चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित नही किया गया है।
यह तय की किराया दर : कॉन्ट्रैक्टर कैरिज बस 25सौ रुपए, स्टेज कैरिज बस (रोडवेज समेत) 1850, स्टेज कैरिज मिनी बस 11सौ रुपए, टैक्सी कार 9सौ रुपए, ऑटो रिक्शा 275 रुपए, कॉन्ट्रेक्टर कैरिज मिनी बस 1450 सौ रुपए, डीजल कार टैक्सी 11सौ रुपए, जीप 11सौ रुपए, टाटा मैजिक, महेन्द्रा 550 रुपए, ट्रैक्टर-ट्रॉली 4 सौ रुपए, फुल व हाफ बॉडी ट्रक एक हजार रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे।
&विधानसभा चुनाव 2018 में 2013 के चुनाव से राशि बढ़ा किराया दिया जा रहा है। निर्वाचन विभाग ने जो किराया तय किया है, उसी हिसाब से वाहनों को मिलेगा। बसों को जितने दिन के लिए लिया जाएगा, उतने दिन टैक्स में छूट दी जाएगी।
सीपी गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी, बालोतरा
फैक्ट फाइल
1095 कुल अधिग्रहीत किए वाहन
660 बस
1654 फोर बाय फोर गाडिय़ां
270 कार व अन्य छोटे वाहन
3 दिसम्बर पचपदरा, सिवाना व शिव के वाहन आएंगे
4 दिसम्बर शेष विधानसभाओं के वाहन आएंगे
7 दिसम्बर देर रात से वाहनों को छोड़ा जाएगा
सालों बाद 2013 में सुधरा था किराया
जानकारी के अनुसार चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहीत किए जाने वाले वाहनों को 2013 के चुनावों से पूर्व नाममात्र का ही किराया दिया जाता था। कई वर्षों बाद निर्वाचन विभाग ने 2013 में वाहनों के किराए में इजाफा किया था। इसके बाद 2018 के चुनावों में अधिग्रहीत वाहनों के लिए और किराया बढ़ाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग