
victim's family lodged a complaint with Sdm, search warrant issued.
बाड़मेर. शहर निवासी एक युवती गत 28 अप्रेल को कॉलेज का कहकर घर निकली और शहर निवासी एक युवक के साथ भागकर हुबली (कर्नाटक) पहुंच गई। जहां उसने हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। इधर, थाने में गुमशुदगी दर्ज होने व उपखण्ड अधिकारी के सर्च वारंट पर कोतवाली पुलिस जांच के लिए हुबली पहुंची। और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
पकडऩे गए थे, खुद फंस गए
जानकारी अनुसार उपखण्ड अधिकारी के सर्च वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस हुबली के लिए 1 मई को बाड़मेर रवाना होकर 2 मई को पहुंची। कर्नाटक में स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दस्तयाब करने का प्रयास किया। लेकिन युवक-युवती ने शादी करने की बात कहते हुए चलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस छह दिन से कर्नाटक में फंस गई है। अब पुलिस इंतजार कर रही है कि कब कर्नाटक पुलिस जबाव दें? और पुलिस बाड़मेर के लिए रवाना हो जाए।
इधर, पुलिस व परिजन पर प्रताडि़त का आरोप
युवती की तबीयत बिगडऩे पर उसे हुबली के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवती ने एक वीडियो वायरल कर बताया कि मुझे राजस्थान पुलिस व परिजन परेशान कर रहे हैं। उसका कहना है कि मैने मेरी इच्छा से शादी कर ली। अब मुझे परेशान नहीं किया जाए।
Published on:
09 May 2019 11:05 am
