16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव में संगठित होकर करें मतदान- चौहान

- जसोल में रावणा राजपूत समाज का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
चुनाव में संगठित होकर करें मतदान- चौहान

चुनाव में संगठित होकर करें मतदान- चौहान


जसोल पत्रिका.

रावणा राजपूत समाज जसोल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रावणा राजपूत समाज मालाणी महादेव मंदिर में मनाया गया। रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में रावणा राजपूत समाज अपनी ताकत बैलट से दिखाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। सामाजिक जीवन के संघर्षों से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल , नगर परिषद सभापति रतन लाल खत्री ने समाज को कुरीतियां त्यागने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे और मतदान के लिए प्रेरित किया। सिवाना महामंत्री अजय सिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह भाटी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष भाखर सिंह सोढ़ा, शिवसेना प्रदेश संगठन मंत्री जबर सिंह सोढा, जोधपुर महिला जिलाध्यक्ष नीलू परिहार, जोधपुर जिला युवाध्यक्ष अनिल सिंह बडग़ुर्जर, देरावर सिंह पंवार, समदड़ी अध्यक्ष शैतान सिंह खंडप, कूंपाराम पंवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामदेवरा ट्रस्ट अध्यक्ष रतन सिंह मंडला, उपसभापति राधेश्याम माली, खेम सिंह तेना, श्याम सिंह मंडल, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, कल्याणपुर अध्यक्ष गुमान सिंह चारलाई,रामसर ब्लॉक अध्यक्ष रणछोड़ सिंह, बाड़मेर ग्रामीण अध्यक्ष दुर्जन सिंह गुडीसर, गुड़ामालानी अध्यक्ष गणपत सिंह गांधव, समाजसेवी डायाराम प्रजापत, पुखराज बालोदिया, रावणा राजपूत समाज ग्रामीण अध्यक्ष बाबू सिंह भाटी, जसोल अध्यक्ष बाबू सिंह ईन्दा भरत घोड़ेला मौजूद थे। कार्यक्रम में पृथ्वीसिंह सिसोदिया का सम्मान किया गया। संचालन संतोषसिंह धांधल व मगसिंह दहिया ने किया। प्रदेश युवा प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़, जसोल युवाध्यक्ष लालसिंह भाटी, मेजर दलपत शक्ति संगठन ब्लॉक अध्यक्ष हरि सिंह ईन्दा ने अतिथियों का स्वागत किया।

चरित्रवान व्यक्ति ही समाज व देश का रक्षक--फोटो

- बाड़मेर-जैसलमेर राजपूत प्रवासी सम्मेलन

बाड़मेर पत्रिका
बाड़मेर-जैसलमेर राजपूत प्रवासी संगठन का चतुर्थ दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को स्थानीय राणी रूपादे संस्थान में सम्पन्न हुआ। समारोह में महंत गोरखनाथ ने शुभ आशीष देते हुए कहा कि सभी प्रवासियों की मनोकामना सफल हो। शुद्ध काम अच्छे कर्म के साथ करते रहना।

शिक्षाविद् कमलसिंह चूली ने कहा कि जिस विषय पर चिंतन कर रहे हंै, वह अतिआवश्यक है। एक रथ के दो पहिए हैं इनकी गति समान होगी तभी समाज आगे बढ़ पाएगा। हमेशा इच्छा शक्ति मजबूत रखें। संसार में जो जाग रहा है, वही सब कुछ कर पाता है। चरित्रवान ही देश व समाज की रक्षा कर सकता है। वर्तमान में परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अब समाज का युवा ही भविष्य है।