
Waiting for patients in OPD, Doctor absent
ओपीडी में मरीज कर रहे इंतजार, चिकित्सक नदारद
निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक, चिकित्सक जा रहे समय से पहले
बाड़मेर. चिकित्सा सुविधाओं के विस्तारीकरण के चलते संलग्न चिकित्सालय समूह के राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। चिकित्सक समय से पहले ही चले जाते हैं। इसके चलते मरीजों को चिकित्सक के घर जाकर दिखाना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को पता चलता कि चिकित्सक तो जा चुके हैं। जबकि निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक है। लेकिन चिकित्सक डेढ़ बजे बाद जाना शुरू हो जाते हैं। दो बजे तो एक-दो ओपीडी में चिकित्सक नजर आते हैं। पत्रिका टीम ने मंगलवार दोपहर अस्पताल के नए परिसर में ओपीडी का जायजा लिया तो यहां चौंकाने वाली स्थिति सामने आई।
राजकीय चिकित्सालय में आउटडोर पेशेंट डिमार्टमेंट (ओपीडी) का समय अभी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे का निर्धारित है। लेकिन अस्पताल में ओपीडी के चिकित्सक डेढ़ बजे ही यहां से जाना शुरू कर देते हैं। दो बजे तक तो अस्पताल के ओपीडी के सभी कक्ष खाली मिले। कई चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज इंतजार कर रहे थे।
घर पर दिखाने की मजबूरी
अस्पताल आने वाले मरीजों को ओपीडी में निर्धारित समय तक चिकित्सक के नहीं मिलने पर जांच के लिए मजबूरी में घर पर फीस देकर दिखाना पड़ता है। यहां कई मरीज ऐसे भी थे जिनको दिखाना था या फिर फॉलोअप के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक यहां नहीं मिले हैं तो अब घर पर जाकर दिखाएंगे। वहां उनको फीस देनी पड़ेगी।
वरिष्ठ कंसल्टेंट साइकेट्री: समय दोपहर 2.11 बजे
चिकित्सक की ओपीडी खाली थी। कक्ष में पंखा चल रहा था वहीं लाइटें भी चल रही थी। इससे यहां आने वाले मरीज यहीं अंदाजा लगा रहे थे कि चिकित्सक आने वाले हैं, लेकिन कुछ देर रुककर चले गए। मरीज कहते हुए जा रहे थे कि अब तो डॉक्टर को घर पर ही दिखाना पड़ेगा।
Published on:
14 Nov 2018 07:38 am
