7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जसवंत सिंह के गांव क्यों आ रही हैं अचानक CM वसुंधरा राजे

- मुख्यमंत्री आज आसोतरा, नाकोड़ा और जसोल मेें

less than 1 minute read
Google source verification

बाड़मेर। मानवेन्द्रसिंह के भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने के बाद पहली बार पूर्व वित्तमंत्री जसवंतसिंह के गांव जसोल में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे शनिवार को अचानक पहुंच रही है। वसुंधराराजे यहां दोपहर बाद पहुंचेगी। जसवंतसिंह के पैतृक गांव में वसुंधराराजे का पहुंचना राजनीतिक चचाओज़्ं को गर्म कर गया है।


जसवंतसिंह परिवार और वसुंधराराजे के बीच का विवाद इतना बढ़ा कि मानवेन्द्रसिंह को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाना पड़ा और अब वे कांग्रेसी हो गए है। जैसे ही मानवेन्द्र के कांग्रेस में जाने को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री का कोई बयान नहीं आया है लेकिन शनिवार को वे खुद जसोल आ रही है। जसोल जसवंतसिंह का पैतृक गांव है। यहां उनकी ढाणी बनी हुई है। यहां वसुंधराराजे प्रसिद्ध मंदिर माता राणी भटियाणी के दर्शन पूजन करेगी। इसके ट्रस्ट में भी जसवंत सिंह के परिवार के सदस्य है।

मुख्यमंत्री का आना बना चर्चा
मानवेन्द्रसिंह ने 17 अक्टूबर को ही दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस ज्वाइन की है। मानवेन्द्र की पत्नी चित्रासिंह के पचपदरा से कांगे्रस का चुनाव लडऩे की चर्चाएं भी गर्मागर्म है। सिवाना और पचपदरा दोनों क्षेत्र है जहां मानवेन्द्र सिंह का सीधा दखल माना जा रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री का अचानक पहुंचना चर्चा बन गया है।

गांव में मिलाजुला मिजाज
गांव में मुख्यमंत्री के आने को लेकर मिलाजुला मिजाज दिख रहा है। जसवंत सिंह से जुड़े हुए लोग इसको लेकर टिप्पणी तक नहीं करने को तैयार है तो दूसरी ओर भाजपा पार्टी से जुड़े हुए लोग यहां तैयारियों में जुट गए है। इन लोगों की ओर से मंदिर के आस पास के क्षेत्र में मौजूद रहकर स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

यह रहेगा कार्यक्रम
11 बजे जयपुर से रवाना होगी
11.40 जोधपुर पहुंचेगी
11.50 जोधपुर से रवाना
12.20 आसोतरा
1.10 जसोल
1.30 नाकोड़ा
1.40 नाकोड़ा से रवानगी
3.30 जोधपुर
4.20 जोधपुर से जयपुर रवानगी

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग