
Will not be tolerated in the construction-minister
मंत्री-विधायक पहुंचे मेडिकल कॉलेज, कहा- निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
- मंत्री ने ली निर्माण कार्यों की जानकारी-कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण मंथर गति से चल रहा है। दो बार निरीक्षण करने के बावजूद एमसीआइ से संचालन की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस बीच, रविवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व विधायक मेवाराम जैन मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलक्टर व प्राचार्य एनडी सोनी से जानकारी ली। भवन निर्माण व अन्य कार्य मंथर गति से चलते देख मंत्री ने निर्देश दिए कि काम तत्काल पूरा किया जाए। मेडिकल कॉलेज निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्माण कार्य में तेजी लाने व एमसीआइ के निर्देशों के अनुरूप समुचित व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाएं।
फरवरी में दौरा प्रस्तावित
मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए पहले एमसीआइ दो बार निरीक्षण कर के गई है। लेकिन यहां भवन निर्माण अधूरा व पर्याप्त स्टाफ नहीं होने पर संचालन की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। अब तीसरी बार फरवरी में एमसीआइ टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है।
Published on:
28 Jan 2019 10:21 am
