
Winter cricket competition begins
शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
बाड़मेर . स्थानीय रेलवे मैदान में रावणा राजपूत समाज की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को हुआ। जिला खेलमंत्री बाबूसिंह चौहान बताया कि उद्घाटन मैच स्व.दिलीपसिंह गोगादेव बनाम नागणेची क्लब के बीच हुआ। जिसमें स्व.दिलीपसिंह गोगादेव क्लब विजेता रहा। प्रतियोगिता में समाज की कई टीमें भाग ले रही हैं।
समारोह में नगर अध्यक्ष अमोलकसिंह दहिया, कोषाध्यक्ष लिखमसिंह गोयल, युवा जिलाध्यक्ष पृथ्वीसिंह पंवार, चतुरसिंह दोहट, गिरधरसिंह भाडखा, खीमसिंह चौहान, जेठूसिंह चौहान, पार्षद बादलसिंह दहिया, संयोजक हरीसिह राठौड मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले : ब्राह्मण स्वर्णकार युवा खेल संगठन की ओर से पीजी कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल के मैच रोमांचक हुए। पहला मैच राय कॉलोनी रॉयल व मां अम्बे क्लब गुंगा के बीच हुआ जिसमें मां अम्बे क्लब गुंगा ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 92 रन बनाए। राय कॉलोनी ने ये लक्ष्य 7 ओवर में ही हासिल कर जीत प्राप्त की। दूसरा मैच लगान पार्ट 0006 व तनोत राय क्लब, रामगढ़ के बीच हुआ जिसमें लगान टीम ने 125 रन बनाए। जबाव में तनोट राय क्लब रामगढ 114 ही बना पाई। तीसरा लीग मैच बिशाला व अम्बे लिटल स्टार के बीच हुआ। बिशाला ने 94 रन बनाए। अम्बे लिटल स्टार ने ये लक्ष्य 10 ओवर मे प्राप्त कर लिया।
ये भी पढ़े....
जागरण आज, बरसी महोत्सव कल
बाड़मेर . अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र, जोधपुर की ओर से मंगलवार को गुरु गंगाईनाथ योगी महाराज की 35 वीं बरसी मंगलवार को उत्तरलाई रोड स्थित आश्रम में मनाई जाएगी। साधक मूलाराम माली ने बताया कि इससे पहले सोमवार को जागरण होगा। अगले दिन सुबह शक्तिपात दीक्षा व ध्यान योग करवाया जाएगा। माली ने बताया कि इस दौरान गंगाई नगर में सुबह 8 बजे सामूहिक ध्यान योग व पूजा अर्चना कार्यक्रम होगा।
शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बाड़मेर . ढाट माहेश्वरी पंचायत के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को समाज के पंचायत भवन में हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सारंग राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंकम टैक्स अधिकारी सतीश माहेश्वरी रहे। चुनाव अधिकारी अर्जुन सांझीरा व मुकेश केला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवीन कार्यकारिणी का बहुमान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पीताम्बरदास ने समाज संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाने व संविधान संशोधन की घोषणा की। सचिव महेश भूतड़ा ने समाज के विकास के कार्यों को लेकर चर्चा की। संचालन दशरथ शारदा ने किया।
Published on:
31 Dec 2018 06:56 pm
