4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में बढने लगी सर्दी, छाया कोहरा

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Winter was increased in Thar, Shadow Fog

Winter was increased in Thar, Shadow Fog

बाड़मेर में छाया हल्का कोहरा
थार में बढने लगी सर्दी, छाया कोहरा
थार में सर्दी की दस्तक के साथ ही लोगों की दिन चर्या में परिवर्तन नजर आने लगा है। लोगों सूर्य सुबह 4 बजे की जगह पार्को में 6 और सात बजे टहलने आने लगे है। सुबह चार बजे सर्दी और कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है।
बाड़मेर मे बुधवार को लोगों की आंखे खुली तो कोहरा छाया हुआ था। शहर में ठंड भी बढ़ी हुई थी। हाईवे पर 100 मीटर तक लोगों को पहचानना भी मश्किल हो रहा था। लोागें ने सुबह आठ बजे भी वाहनों की लाइटें कर रखी थी। लोग दुपहिया पर गर्म कपड़ों में नजर आए। स्कूल जाने वाले छात्रों ने भी ऊनी कपडे पहने। चाय की थडी पर लोग हाथ सेकते रहे। शहर के अहिंसा सर्किल, विवेकानंद सर्किल, जसदेर धाम, शहीद सर्किल और मल्लीनाथ सर्किल पर गहरा कोहरा रहा। कोहरे के कारण सूर्य देवता भी देरी से निकले। सूर्य चढने के साथ ही कोहरा हटता गया। सर्दी के कारण लोगों ने चेहरा ढक रखा था। कोहरे के कारण वाहन चालक भी स्पीड पर कंटोल की नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग