
चार दिन पहले घर छोड़कर गई महिला, टांके में मिला शव
गिड़ा.
क्षेत्र के जाजवा गांव में चार दिन पहले घर छोड़ कर गई महिला का शव घर से कुछ दूर सूने खेत में बने टांके में मिला। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को टांके से निकलवाया।
गिड़ा थानाधिकारी प्रेमाराम चौधरी ने बताया कि देवपुरा, जाजवा निवासी जमनाकंवर (४०) पत्नी सुमेरसिंह चार दिन पहले परिजन को बिना बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। उन्होंने गिड़ा थाने में गुमसुदगी का मामला भी दर्ज करवाया। शनिवार को घर से कुछ दूर स्थित एक खेत में बने टांके में महिला का शव मिलने की जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे।
उन्होंने शव की पहचान जमनाकंवर के रूप में की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का पीहर सणपा, बायतु में है। उसके पांच बच्चे हैं। मृतका का शव बायतु चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।
मारपीट के मामले दो गिरफ्तार, भेजा जेल
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . सदर थाना पुलिस ने शनिवार को डेढ़ माह पहले दर्ज रास्ता रोक मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएसआई लूणाराम ने बताया कि आरोपी पूनमाराम पुत्र लिछमणाराम निवासी लीलसर व, भभूताराम पुत्र चैनाराम को रास्ता रोक मारपीट करने व शराब के रुपए नहीं देने के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
बजरी से भरा ट्रक जब्त
बालोतरा . पचपदरा पुलिस ने एक ट्रक को अवैध बजरी परिवहन करने पर पकड़ा। पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी के दौरान एक ट्रक आता देख रुकवाया। इसमें बजरी भरी हुई थी। इस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दूदवा चौकी में खड़ा करवाया। इसकी सूचना खनन विभाग को दी।
....
Published on:
16 Sept 2018 05:47 pm
