6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

विवाहिता की स्वाइन फ्लू से मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Woman dies of swine flu

Woman dies of swine flu

परेऊ (बाड़मेर). ग्राम पंचायत खारड़ा भारतसिंह के राजस्व गांव सिमरिया खारा निवासी एक विवाहिता की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उसका चिकित्सा विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार करवाया तथा आस-पास के घरों में टैमीफ्लू वितरित की।

जानकारी के अनुसार राधा कंवर (25) पत्नी मनोहरसिंह को स्वाइनफ्लू हो जाने पर महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में इलाज चल रहा था। उसकी मंगलवार शाम तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर रात को ही उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया था, वहां कुछ घंटे इलाज के बाद राधा कंवर की मौत हो गई। इस पर बुधवार दोपहर को उसका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र में डेंगू व स्वाइनफ्लू को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है।


ये भी पढ़ें...

पटाखे की चिंगारी से घर में आग, झोंपा जला

सेड़वा. पुलिस थाना सेड़वा के सालारिया गांव में पटाखे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। इससे उसमें बना एक झोंपा तथा उसमें रखा सामान व अनाज जल गया। जानकारी के अनुसार सालारिया निवासी धीराराम पुत्र जलाराम भील के घर के बाहर गुरुवार सुबह 8 बजे बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे। इस दौरान एक चिंगारी निकल कर घर में बने झोंपे पर गिर गई। इससे झोंपा पूरी तरह जल गया तथा उसमें रखें 32 हजार नकद, जीरा, बाजरा सहित अन्य सामान जल गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया अन्यथा पूरा घर चपेट में आ सकता था

परेऊ मठ में हुआ स्नेह मिलन

परेऊ. गोवर्धन पूजा के दिन परेऊ मठ में गुरुवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों ने गुलाब भारती समाधि व शिव मंदिर में दर्शन कर महंत ओंकार भारती से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत निरंजन भारती, राजेंद्रसिंह, चंपालाल सोनी, राणाराम सोनी, रूपाराम सोनी, लक्ष्मण बोस, ओम प्रकाश, आदूराम सुथार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।