5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में से अचानक गायब हो गई महिला, त्रिशूल पर लटकी मिली चैन, परिजनों ने दावा- हो गई अन्तर्ध्यान

कमरे में थोड़ा सा राख का ढेर, एक छोटा त्रिशूल मिला है। त्रिशूल के ऊपर उसकी पहनी चैन लटकी हुई थी...
2 min read
Google source verification
woman

बाड़मेर।

बाड़मेर में गुडामालानी के रतनपुरा गांव में एक महिला शुक्रवार सुबह अपने घर के कमरे से गायब हो गई। परिजन व ग्रामीण उसके अन्तर्ध्यान होने का दावा कर रहे है। क्षेत्र में यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे। इधर पुलिस का कहना है परिजन किसी तरह की जांच नहीं चाह रहे है। पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारी को निर्देश दिए है कि मामले की जांच कर पता लगाए। क्षेत्र के रतनपुरा गांव के गडरिया की ढाणी में शुक्रवार को 26 वर्षीय महिला लीला देवी पुत्री भैराराम कलबी घर में बने मंदिर वाले कमरे से अचानक गायब होने की जानकारी परिजन ने दी। परिजनों ने दावा किया कि वह अन्तर्ध्यान हो गई है। कमरे में थोड़ा सा राख का ढेर, एक छोटा त्रिशूल मिला है। त्रिशूल के ऊपर उसकी पहनी चैन लटकी हुई थी।

वहीं जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में सामान खरीदने के बहाने बदमाश महिला की चेन तोड़ फरार हो गया। प्रताप नगर, सेक्टर 5 निवासी दीप-सिंह कल्याणोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 22 मई को पत्नी अंगूरी देवी दुकान पर बैठी थी। तभी बाइक सवार व्यक्ति आया व सामान खरीदने के बहाने पत्नी की चेन तोड़ साथी के साथ भाग गया।

जयपुर में कोतवाली पुलिस ने किराना स्टोर में दो किलो से भरा गांजे का बैग रख दुकान मालिक को फंसाने के मामले का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरफ्तार किशनपोल बाजार निवासी जितेंद्र शर्मा व साथी कैलाश शर्मा से पूछताछ कर दुकान मालिक को तस्करी में बेवजह फंसाने के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि 20 मई को नाहरगढ़ थानाधिकारी को फोन पर गोविंद रावजी का रास्ता में किराना स्टोर पर गांजे से भरा बैग होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से बैग बरामद कर तलाशी ली तो उसमें दो किलो गांजा निकला। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इसमें स्कूटी सवार दो युवक स्टोर पर बैग रखकर जाते दिखाई दे रहे थे। मामले की जांच के लिए कोतवाली थाने की पुलिस टीम गठित की गई। जांच में बैग की सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर और स्कूटी मालिक का नंबर एक ही पाए जाने पर पुलिस ने किशनपोल बाजार निवासी जितेंद्र शर्मा और साथी कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।