5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं का विरोध, काफी दिनों से नहीं आ रही टैक्सी

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Women protest, long time taxi is not coming

Women protest, long time taxi is not coming

कचरा संग्रहण टैक्सी मोहल्ले में नहीं पहुंची तो महिलाओं ने नगर परिषद परिसर में डाल दिया कचरा

-महिलाओं का विरोध, काफी दिनों से नहीं आ रही टैक्सी

बाड़मेर पत्रिका
शहर के वार्ड संख्या 38 में घर-घर कचरा संग्रहण की टैक्सी समय पर नहीं पहुंचने पर नाराज महिलाओं ने मंगलवार को घर में जमा कचरा लाकर नगर परिषद परिसर में डाल दिया। इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की गई। पार्षद रेणु दर्जी ने बताया कि कचरा संग्रहण टैक्सी समय पर नहीं आने की शिकायत सम्बधित अधिकारियों से की जाती है तो आचार संहिता व बड़े नेताओं के बाड़मेर दौरे को लेकर मुख्य सड़क साफ करने की जानकारी दी जाती है। ऐसे में परेशान महिलाओं ने मंगलवार को नगर परिषद में लाकर कचरा डाल विरोध जताया। साथ ही मतदान बहिष्कार की चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी समय पर टैक्सी नहीं आई तो अधिकारियों के कक्ष में कचरा फैंका जाएगा। इसके बाद नगर परिषद की सफाई टीम व टैक्सी मोहल्ले में पहुंची और कचरा उठाया।