
Worker's death due fall from upper floor under construction building
सिवाना (बाड़मेर). कस्बे में शनिवार सुबह नौ बजे चौमुखा जैन मंदिर गली में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता समीर खान पुत्र गफूर खान निवासी अराबा हाल देवन्दी रोड सिवाना ने थाने में मामला दर्ज करवा बताया कि उनका पुत्र सिराजुद्दीन (25) कस्बे के चौमुखा जैन मन्दिर गली में मन्दिर के सामने जैन समाज के निर्माणाधीन भवन पर करीब डेढ़ वर्ष से कमठा मजदूरी का कार्य कर रहा था।
वह शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हमेशा की भांति निर्माणाधीन भवन पर मजदूरी कार्य पर गया था। करीब नौ बजे भवन के सबसे ऊपरी मंजिल पर सिराजुद्दीन नली से पानी की छंटाई कर रहा था, अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिरा। इससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
और इधर...
आग से तीन झोम्पों सहित ढाणी जली
चौहटन. कस्बे से चार किलोमीटर दूर राजीवनगर स्थित एक ढाणी में आग लगने से तीन झौम्पों सहित पूरी ढाणी जल गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने के प्रयास किए।
यहां दोपहर में खेताराम पुत्र लूणाराम मेघवाल की ढाणी में लगी। इसको लेकर उन्होंने चौहटन पुलिस को ढाणी में दो गहने, नकदी, बिस्तर, चारपाइयां व अनाज सहित समूचा सामान जलने की रिपोर्ट पेश की।
Published on:
25 May 2019 08:45 pm
