6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट के बाद रस्सी में बांध युवक को फेंका

- ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, उपचार जारी
2 min read
Google source verification
youth was thrown after assault

youth was thrown after assault

बाड़मेर. चौहटन थाना क्षेत्र के लीलसर गांव के पास गंभीर मारपीट में घायल युवक को तड़पता देख ग्रामीणों ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर चौहटन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।

जानकारी अनुसार लीलसर साकरिया तला निवासी मूलाराम पुत्र नवलाराम के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसे रस्सी में बांधकर फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...

नि: शुल्क विधिक शिविर का आगाज

बाड़मेर. जिला विविध सेवा प्राधिकरण एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र खरे व न्यायिक मजिस्टे्रट सिद्वार्थ शंकर शर्मा की ओर से न्यायालय परिसर में डोर टू डोर नि: शुल्क विधिक जानकारी अभियान का फीता काटकर शुभांरम्भ किया। इस अभियान के तहत अधिवक्ता डोर टू डोर विधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया तुलसी का जन्मदिवस

बायतु . तेरापंथ भवन बायतु में आचार्य तुलसी का 105वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वी रतिप्रभा के सान्निध्य में कार्यक्रम तीन चरणों में हुआ। प्रथम चरण में अणुव्रत रैली का आयोजन हुआ। इसमें तेरापंथ सभा तेयुप महिला मंडल कन्यामण्डल व ज्ञानशाला के बच्चों ने भाग लिया।

दूसरे चरण का शुभारम्भ मोहनी देवी बालड़, मोहनी देवी मालू ने गीत से किया। साध्वी रतिप्रभा ने कहा एक छोटे से कस्बे में जन्म लेने वाले बालक तुलसी ने अपने अदम्य साहस व पुरुषार्थ की लौ से जीवन को इतना ऊंचा बनाया कि छत्तीस कौम के प्रिय बन गए।

साध्वी कला प्रभा ने कहा कि गुरुदेव तुलसी ने नारी जाति के उत्थान का कार्य किया। साध्वी मनोज्ञ यशा ने कहा कि आचार्य ने अणुव्रत के माध्यम से जीवन जीने की कला बताई।

सभा अध्यक्ष नेमीचंद बालड़, तेयुप अध्यक्ष राकेश जैन, मंत्री गौतम चौपड़ा, यशोदा छाजेड़, कन्यामण्डल आदि ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन मनोज चोपड़ा ने किया। तीसरे चरण में तुलसी जीवन दर्शन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।