
Affidavit issued by candidates for assembly elections
बड़वानी. विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों से उनकी संपत्ति सहित अन्य जानकारियां सामने आ रही है। चारों विधानसभा के भाजपा, कांग्रेस के आठ प्रत्याशियों में चार प्रत्याशी अचल संपत्ति के मामले में करोड़पति है तो बाकी चार लखपति है। आठ प्रत्याशियों में से सिर्फ एक प्रत्याशी के पास ही पिस्टल है। वहीं, पढ़ाई लिखाई की बात की जाए तो बड़वानी विधानसभा से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी और राजपुर में भाजपा प्रत्याशी सबसे कम पढ़े लिखे है। बाकी प्रत्याशियों में एक इंजीनियर, एक एलएलबी है।वहीं, एक प्रत्याशी हायर सेकंडरी, बाकी ग्रेजुएट है।
बड़वानी विधानसभा :
भाजपा प्रेमसिंह पटेल-ब्यौरा-कांग्रेस रमेश पटेल
57 साल-उम्र-48 साल-
चौथी पास-पढ़ाई-दूसरी पास-
3538912 रुपए-चल सपंत्ति-3193424 रुपए
31815540 रुपए -अचल संपत्ति-41 लाख रुपए
एक तोला-जेवर-30 ग्राम
चार पत्नी-पत्नी-दो पत्नी
सेंधवा विधानसभा :
भाजपा अंतरसिंह आर्य-ब्यौरा-कांग्रेस ग्यारसीलाल रावत
59 साल-उम्र-56 साल
एम-कॉम-पढ़ाई-11वीं हायरसेकंडरी
4888030 रुपए-चल संपत्ति-2502937 रुपए
3764750 रुपए-अचल संपत्ति-41.50 लाख रुपए
14 तोला सोना, 8 किलो चांदी जेवर-1.90 ग्राम सोना
पानसेमल विधानसभा :
भाजपा दीवानसिंह पटेल-ब्यौरा-कांग्रेस चंद्रभागा किराड़े
60 साल-उम्र-60 साल
बीए-पढ़ाई-एलएलबी
927076 रुपए-चल संपत्ति-1153327 रुपए
19627640 रुपए -अचल संपत्ति-2.58 करोड़ रुपए
चार तोला सोना-जेवर-20 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी
राजपुर विधानसभा :
भाजपा अंतरसिंह पटेल-ब्यौरा-कांग्रेस बाला बच्चन
44 साल-उम्र-54 साल
सातवीं-पढ़ाई-इंजीनियरिंग
7479342 रुपए-चल संपत्ति-64 लाख रुपए
89 लाख रुपए-अचल संपत्ति-55068500 रुपए
तीन तोला सोना-जेवर-35 ग्राम सोना
Published on:
18 Nov 2018 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
