
Congress list declared in barwani
बड़वानी. नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनकर रह गई। नामांकन जमा कराने की तारीख के दो दिन बाद प्रत्याशियों की सूची जारी करने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में जिलाध्यक्ष ने अन्य नगरों के प्रत्याशियों की सूची तो घोषित कर दी, लेकिन बड़वानी की सूची शहर के बाहर निकल कर सोशल मीडिया पर जारी की गई। इस बात को लेकर भी अब कार्यकर्ता ज्यादा गुस्से में आ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने सीधे आरोप लगाया है कि जब अपने ही कार्यकर्ताओं का सामना करने की स्थिति में नहीं है तो विरोधी पार्टी का सामना कैसे करेंगे?
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार और शहर के वरिष्ठ कांग्रेस इकबाल कापडिय़ा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रेस क्रांफेंस में परमार ने पहले सेंधवा की सूची जारी की। इसके बाद अन्य नगरों की लिस्ट घोषित की, लेकिन जैसे ही बड़वानी शहर की सूची जारी करने की बारी आई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कई टिकट की आस में बैठे कई कांग्रेसियों को यह सूचना मिल गई थी कि उनके टिकट काट दिए गए हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया और बड़वानी की सूची जारी नहीं कर दी गई।
सेंधवा में हारजीत पर कांग्रेस की स्थिति खुद जिलाध्यक्ष से प्रेस कांफे्रंस में साफ कर दी है। जब उनसे पूछा गया कि सूची देर से क्यों जारी की गई। इस पर उनका कहना था कि हमने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पहले ही सूची भेज दी थी वहां से क्यों देर हुई इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कर पाएगी। इस पर उनका कहना था कि सेंधवा को छोड़कर हम पूरे जिले में जीत दर्ज करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने नहीं करने दी सूची जारी
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि किसी के टिकट काटे गए तो क्यों काटे गए इसका जवाब स्थानीय नेता ही दे सकता है, कार्यक्रम में कोई स्थानीय नेता मौजूद नहीं हैं। कार्यक्रम में न तो ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम यादव थे, ने चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता थे ने ही विधायक रमेश पटेल ही थे। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में जिलाध्यक्ष से कह दिया कि हम जवाब लेने सेंधवा नहीं आएंगे। हंगामा बढ़ा तो जिलाध्यक्ष और इकबाल कापडिय़ा ने ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को फोन भी किए, लेकिन जब वे नहीं पहुंचे तो बगैर सूची घोषित किए ही जिलाध्यक्ष वहां से रवाना हो गए।
शहर से बाहर जाकर की सूची घोषित
हंगामा होने पर बड़वानी की जो सूची जिलाध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय में घोषित नहीं कर पाए थे। वह सूची उन्होंने शहर के बाहर आकर जारी कर दी। पूर्व युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा का कहना है कि क्या कांग्रेस का इतना सामर्थ भी नहीं है कि वह अपने कार्यकर्ताओं का सामना कर सके। यदि ऐसी ही स्थिति है तो बीजेपी का सामना कैसे करेंगे। कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था तो सूची उनके सामने सूची जारी करनी थी। व्हाट्सअप पर सूची जारी क्यों की गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष परमार ने शहर से बाहर जाकर सूची जारी कर दी। जिलाध्यक्ष परमार ने सूची जारी करने के बाद किसी का फ ोन भी नहीं उठाया।
बगैर अध्यक्ष के सूची जारी
जिलाध्यक्ष ने जो सूची जारी की उसमें अध्यक्ष का नाम ही नहीं है। इस बात को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने जमकर नाराजगी जताई है। बड़वानी के अलावा सेंधवा की सूची में भी अध्यक्ष का नाम नहीं है। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है। हालांकि सेंधवा से कांग्रेस की प्रत्याशी साधना राजपाल को बनाया जाता तय था, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में कांग्रेस को यहां बड़ा धक्का लगा है।
यह है बड़वानी के पार्षद प्रत्याशी
वार्ड 1 से राजाराम नारायण, वार्ड -2 से कल्पना जगदीश चंदू, वार्ड -3 से रेखा विष्णु कुमार, वार्ड 4 से राम कुमार हरे सिंह सोलंकी, वार्ड -5 से सुनील सीताराम, वार्ड 6 से शशिबाला महेंद्र सोनी, वार्ड 7 से संगीता गौतम शर्मा, वार्ड 8 से लक्ष्मण मांगीलाल बामनिया, वार्ड 9 से प्रकाश शिवजी, वार्ड 10 से कैलाश जामसिंह, वार्ड 11 से सकूबाई मंशाराम, वार्ड 12 से हसीना बी अब्दुल रहीम तिगाले, वार्ड 13 से मलिक अब्दुल मजीद, वार्ड 14 से सेवंती नंदकिशोर कुमावत, वार्ड 15 से पवन मांगीलाल यादव, वार्ड 16 से सचिन बसंत कुमार, वार्ड 17 से अजीत कौर टेलसिंग, वार्ड 18 से मनीष सुरेश, वार्ड 19 से कुलसुम इकबाल हुसैन, वार्ड 20 से निधि रविशंकर जायसवाल, वार्ड 21 से मंजूला सुरेश, वार्ड 22 से गेंदाली विजय, वार्ड 23 से मीरा बाई कैलाश और वार्ड 24 से श्याम विरीया को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
सेंधवा व बड़वानी के अध्यक्ष घोषित नहीं
&सेंधवा और बड़वानी के अध्यक्षों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। शेष सारी सूची जारी कर दी है। सेंधवा से 23 पार्षदों सहित सभी जगह के पार्षदों और अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।
-सुखलाल परमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
Published on:
06 Jan 2018 12:40 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
