15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महीनों से बंद नहीं हो रही थी मासूम की खांसी, गले में फंसी चीज…देखकर उड़े डॉक्टरों के होश

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में नौ महीने के बच्चे को कई दिनों से बनी हुई थी सर्दी-खांसी की समस्या, सांस लेने में आ रही थी परेशानी।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के करी गांव के 9 महीने के बच्चे की खाने की नली यानी esophagus में मंगलसूत्र का पेंडल फंस गया था। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बाहर निकाला। मंगलसूत्र गले में फंसा हुआ था। जिसके कारण मासूम को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

मंगलसूत्र का पेंडल निकला

डॉक्टर से उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। परिजनों ने नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. अनुपम बत्रा को दिखाया। जब गले का एक्सरे कराया गया तो विवान की आहार नली में कोई धातु जैसी वस्तु फंसी होना सामने आया। इस पर डॉक्टर ने ऑपरेशन किया तो आहार नली में से मंगलसूत्र का पैंडल निकला।

परिजनों के अनुसार ये पेंडल गणेश चतुर्थी के समय से गुम था और किसी को अंदेशा नहीं था कि मासूम ने इसे निगल लिया होगा। ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति अब सामान्य है परिजनों ने डॉ. अनुपम बत्रा एवं उनकी टीम का आभार जताया है। वहीं डॉ. बत्रा ने माता-पिता से छोटे बच्चों की पहुंच में धातु या छोटे खिलौने न छोडऩे की सलाह दी है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।