7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे लेकर स्कूल जा रही वैन में जोरदार ब्लास्ट के साथ लगी आग, बाल बाल बची 8 मासूमों की जान, भयावह वीडियो

-बच्चे लेकर स्कूल जा रही वैन में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग-वैन में आग लगने के दौरान सवार थे 8 स्कूली बच्चे-बाल-बाल बची 8 मासूमों की जान-हादसे में पूरी तरह जलकर खाक हुई स्कूल वैन

less than 1 minute read
Google source verification
News

बच्चे लेकर स्कूल जा रही वैन में जोरदार ब्लास्ट के साथ लगी आग, बाल बाल बची 8 मासूमों की जान, भयावह वीडियो

बड़वानी. मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार की सुबह स्कूली बच्चों को स्कूल लेकर जा रही स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, पहले अचानक वैन में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ के चलते समय रहते वैन में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की भी जनहानि टल गई और बड़ा हादसा नहीं हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के जुलवानिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले गांव कुसमरी का है। यहां बच्चों को मारुति वैन से पिपरी स्थित हिमालय अकादमी ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि, गांव कुसमरी से 7 से 8 बच्चों को लेकर एक वैन निकली थी। तभी कुसमरी-पिपरी रोड पर एक बच्चे ने धुंआ देखा और वैन को रोका गया है।

यह भी पढ़ें- बच्चों में फिर फैल रहा है पोलियो वायरस, हाई रिस्क पर राज्य का बड़ा हिस्सा, इस दिन से शुरु हो रहा है पोलियो कैंपेन


जोरदार ब्लास्ट और भीषण आग में खाक हुई वैन, देखें वीडियो

इस घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने वैन से उठता धुंआ देखकर तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि, बच्चों को बाहर निकालते ही वैन धूं-धूं कर पूरी तरह जल गई। आग के दौरान ही वैन में जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि, वैन गैस से चलाई जा रही थी, जिससे इस हादसे की संभावना बनी हुई है। फिलहाल, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।