30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों में फिर फैल रहा है पोलियो वायरस, हाई रिस्क पर राज्य का बड़ा हिस्सा, इस दिन से शुरु हो रहा है पोलियो कैंपेन

प्रदेश के 16 जिलों में पोलियो संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। 18 सितंबर को प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Sep 2022, 1:59 PM IST

News

बच्चों में फिर फैल रहा है पोलियो वायरस, हाई रिस्क पर राज्य का बड़ा हिस्सा, इस दिन से शुरु हो रहा है पोलियो कैंपेन

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर पोलियो संकर्मण का खतरा मंडराने लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 16 जिले पोलियो वायरस के हाई रिस्क पर बताए जा रहे हैं। इन जिलों में प्रदेश का आर्थिक नगर इंदौर, राजधानी भोपाल और ग्वालियर भी शामिल है। इसी के चलते अब स्वास्थ विभाग आगामी 18 सितंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।


मध्य प्रदेश के जिन जिलों में पोलियो का खतरा बढ़ने के लिए चिन्हित किया गया है। जानकारी सामने आई है कि, इन जिलों में कुछ लोग अफगानिस्तान से लौटकर आने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही, अन्य मापदंडों के चलते भी 16 जिलों को पोलियो के हाई रिस्क पर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- निजी और सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान, अगले सत्र से बोर्ड पैटर्न पर होंगे 5वीं-8वीं के एग्जाम


इन 16 जिलों में बढ़ा पोलियो का खतरा

मद्य प्रदेश के जिन 16 जिलों को हाई रिस्क वाली श्रेणी में रखा गया है। उनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, खरगोन, सतना, श्योपुरी, दतिया, कटनी, भिंड, विदिशा, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, निवाड़ी और नरसिंहपुर शामिल है। इस संबंध में राज्य टीकाकरण अधिकारी संतोष शुक्ला के अनुसार, 16 जिलों में संक्रमण की आशंका है। इसी को देखते हुए पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उसमें 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाए जाएंगे।


अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अब भी एक्टिव है पोलियो

भारतीय न्यूज एजेंसियों के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अब भी पोलियो संक्रमण सक्रीय है। वहीं, पिछले साल तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग देशों में पलायन भी किया था। यही कारण है कि, यूएस समेत अन्य देशों में पोलियो का संक्रमण की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अफगानिस्तान से जो लोग बाहर निकले हैं, उनकी वजह से अन्य देशों में पोलियो संक्रमण पहुंचा होगा। इसीलिए हाई रिस्क जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो