
युवक की मौत होने पर घर की महिलाएं बदहवास
लोकेंद्र मकवाने, बड़वाह. घर से बेटी को दुलार कर खुशी-खुशी निकला एक पिता देखते ही देखते हादसे का शिकार हो गया। अपने पिता को वाहन की टक्कर से लहूलुहान होता देख 8 वर्षीय बेटी बदहवास सी हो गई। यह दर्दनाक हादसा महेश्वर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। यहां 35 वर्षीय लोकेंद्र मकवाने को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पहिया युवक के सिर को कुचलता हुआ निकल गया- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पहिया युवक के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। मिली जानकारी अनुसार युवक सड़क किनारे के अपने घर से बाहर निकला ही था कि तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। लोकेंद्र का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौत हो गई।
यह पूरी घटना लोकेंद्र की बेटी के सामने हुई। पिता की दर्दनाक मौत देखकर बेटी की चीखें निकल गईं और वह बेसुध सी हो गई। बेटी की चीखें सुनकर परिजन भी घर से बाहर निकल आए। हादसे के बाद वाहन छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। लोकेंद्र कृषि उपज मंडी के सामने चाय का ठेला लगाता था। इस घटना के पहले पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। मृतक की दो बेटी एवं एक बेटा है।
थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि घटना के करीब आधा घंटा पहले खाना खाने घर आया था। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
23 Jan 2023 11:49 am
