
World arm wrestling champion manoj
बड़वानी. जिले की कई खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर ये खिलाड़ी न केवल प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं बल्कि कई पदक भी जीत रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। यहां तक कि कई दिव्यांग खिलाड़ी भी अपनी शारीरिक कमतरी को दरकिनार कर कई बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं। ऐसे ही एक और खिलाड़ी सामने आए हैं जिन्होंने अपने हुनर के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
दुनियाभर से दिव्यांग पहलवानों का मुकाबला कर 9 वीं रैंक प्राप्त की, किया नाम रोशन
जिला मुख्यालय के एक छोटे से गांव भीलखेड़ा में रहने वाले दिव्यांग मनोज पटेल ने वल्र्ड आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) की प्रतियोगिता में खेलकर देश व जिले का नाम रोशन किया है। रोमानिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने दुनियाभर से दिव्यांग पहलवानों का मुकाबला कर 9 वीं रैंक प्राप्त की। इसके पूर्व मनोज द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में दमखम दिखाकर प्रतिभा दिखा चुके हैं।
शहर की श्री बजरंग व्य्यामशाला से की थी मनोज ने पंजा कुश्ती की शुरुआत
मनोज ने पंजा कुश्ती की शुरुआत शहर की श्री बजरंग व्य्यामशाला से की थी। प्रतियोगिता से लौटने पर बजरंग व्य्यायामशाला के पहलवानों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर पहलवान नरेंद्र पारगीर, राकेश कुमावत, रवि पवार, गोविंदा गायकवाड़, राहुल राठौड़, विनोद भालसे, रमेशचंद्र अवास्या, बलराम अवास्या, आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
Published on:
10 Nov 2019 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
