शाहपुरा (जयपुर)। शाहपुरा के समीप चिमनपुरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में छुट्टी के दौरान मधुमक्खियों ने करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को डंक मार दिया। काट लिया, विधालय प्रशासन ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से बेहोशी की हालत में छात्र-छात्राओं को शाहपुरा की राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार जारी है। अस्पताल में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं भर्ती है और बाकि को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना के बाद अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड लग गई। ऐसे में अस्पताल में लोगों की भीडभाड रही।