
भीगे किसानों के अरमान
बस्सी। हवा, बारिश और ओलों के गिरने से अभी किसानों के आंसू भी नहीं सूखे थे कि एक पखवाड़े बाद फिर से शुक्रवार को कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। खेतों में पकी व कटी फसल भीग गई। क्षेत्र में कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। किसान खेतों की कटी पड़ी फसल को सुरक्षित रखते नजर आए। कई किसान खेतों में एकत्रित कर तिरपाल या अन्य चीजों को ढक दिया। बांसखोह में एक बार फिर शुक्रवार शाम आई बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी। शाम किसान परिवार फसल को समेटने में लगा हुआ था। कोई कटी फसल को एकत्रित कर तिरपाल से ढंकने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान तेज हवा ने खेतों में खड़ी फसल को पसार दिया।
देवगांव में पिछले दिनों ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान से किसान अभी उबरे भी नहीं थे कि शुक्रवार को फिर बारिश हो गई। जिससे किसानों को रबी की फसल की चिंता है। तूंगा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार देर शाम बूंदाबांदी हुई। जिससे किसान चिंतित नजर आए।
खेतों में फसलों की कटाई का कार्य हो रहा
चाकसू. क्षेत्र में पहले ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें तबाह कर दी और अब शुक्रवार देर शाम हुई बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसान मायूस है। कोटखावदा क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे खेतों में कट कर पड़ी फसलें खराब होगी। अभी खेतों में गेहूं, जौ और चना की फसलों की कटाई का कार्य हो रहा है। कटी हुई पकी फसलें पड़ी है। ऐसे में कटी हुई फसल को नुकसान होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।
बे-मौसम बारिश के कारण किसान परेशान
बाड़ापदमपुरा. सरसों की फसल को काटने को तैयार है। ऐसे में बारिश से सरसों की फसल मेंनुकसान पहुंचा है। शिवदासपुरा में बे-मौसम बारिश के कारण किसान परेशान है। बारिश से भीगी फसलों को सुखाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। जमवारामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम अंधड़ आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। अंधड़ से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ और बिजली गुल हो गई। आंधी में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने पलटा खाया। इसके बाद क्षेत्र के दांतली, भावनी, आंधी, सानकोटडा, थली, नीमला, श्रीनगर, राम्यावाला, डागरवाडा, नाभावाला आदि गांवों मेंं बारिश हुई। तेज हवाओं से खेतों गेहूं व जौ की फ सलें पसर गई। नींबू के पेड़ों पर लगे फू ल झड़ गए।
मौसम बिगडऩे से धरतीपुत्र चिंतित
भानपुरकलां. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार शाम बारिश होने से फसलों में नुकसान को लेकर धरतीपुत्रों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आई। कस्बे सहित निम्बी, सुरेठी, केलनवास, भट्टावाला, बिसोरी सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार शाम बारिश आई। खेतों में पककर तैयार फसलों की कटाई चल रही है। किसान फसल को एकत्रित करने में लगे हुए है।
Published on:
21 Mar 2020 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
