5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोहरपुर गोलीकांड व लूट का साजिशकर्ता गिरफ्तार, अब तक 5 जने हो चुके गिरफ्तार

-गिरफ्तार आरोपी सीताराम मीणा है मैड विराटनगर निवासी -वारदात से पहले बदमाशों ने सीताराम के साथ मिलकर बनाई थी योजना -शाहपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
मनोहरपुर गोलीकांड व लूट का साजिशकर्ता गिरफ्तार, अब तक 5 जने हो चुके गिरफ्तार

मनोहरपुर गोलीकांड व लूट का साजिशकर्ता गिरफ्तार, अब तक 5 जने हो चुके गिरफ्तार

शाहपुरा।

शाहपुरा थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए मनोहरपुर इलाके में हुए गोलीकांड व लूट के मामले में बदमाशों के साथ मिलकर वारदात की साजिश करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सीताराम मीणा विराटनगर इलाके के मैड गांव स्थित झाड़ोदिया की ढाणी का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक वारदात से पहले गोलीकांड व लूट में शामिल बदमाश गिरफ्तार आरोपी सीताराम मीणा के पास रूके थे और वारदात करने की योजना बनाई। आरोपी ने बदमाशों का सहयोग भी किया था।

शाहपुरा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को मनोहरपुर में बिशनगढ़ रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकानदार हंसराज पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद एक बदमाश गिरफ्तार हो चुका, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इस मामले में थाना पुलिस ने बदमाशों का सहयोग करने के आरोप के 3 जनों को भी पकड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी संसाधनों की सहायता से अब साजिश करने वाले सीताराम को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश वारदात से पहले आरोपी सीताराम के पास रूके थे तथा रात को सभी ने मिलकर दूसरे दिन लूट की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक की नम्बर प्लेट व मोबाइल भी बरामद किया है।

बदमाशों को उपलब्ध कराई थी खुद की बाइक

थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग व लूट करने वाले बदमाश वारदात से पहले आरोपी सीताराम मीणा के पास रूके थे और लूट की वारदात की योजना बनाई। बदमाशों में अपनी एक बाइक व मोबाइल सीताराम के पास छोड़ दिया था। जबकि आरोपी सीताराम ने बदमाशों को खुद की बाइक उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने अपराधियों को सहयोग करने और साजिश रचने के मामले में आरोपी सीताराम मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गोलीकांड के फरार दो बदमाशों की पुलिस कर रही तलाश

उल्लेखनीय है कि मनोहरपुर में बिशनगढ़ रोड पर बाइक सवार बदमाश पूरण मीणा व उसके दो साथियों ने दुकानदार हंसराज पर फायरिंग कर रुपए लूटे थे। घटना के दौरान पूरण मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अभी फरार है। शाहपुरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम फरार दोनों बदमाशों की भी तलाश कर रही है।

मुआवजा राशि दिलाने के लिए कलक्टर को लिखा पत्र
इधर, मनोहरपुर गोलीकांड में मृत दुकानदार हंसराज के पीडि़त परिवार को मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान रैगर विकास समिति गंगा मंदिर त्रिवेणी धाम के उपाध्यक्ष बोदूराम वर्मा ने जिला कलक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने पीडि़त परिवार को सरकार से मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।