
63 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज.....जिले के 750 खिलाड़ी ले रहे भाग
शाहपुरा। मनोहरपुर कस्बे के होद की पाल स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 63 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 से 19 आयुवर्ग की एथलेटिक्स व साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्र्रवृतियां क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, तस्तरी फेंक, हैमर थ्रो समेत कई स्पर्धाओं में 9 तहसीलों के करीब 750 खिलाडियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, उसकी शारीरिक क्षमता उत्कृष्ट हो। देश के खिलाड़ी एशिया और कॉमनवेल्थ गेम्स में तो अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है, लेकिन ओलमपिक्स में हमारा स्थान पांच तक तक भी नहीं है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने की बात कही।
सरपंच शाहिद खां चौहान ने कहा कि खिलाडिय़ों को हार से निराश होने के बजाय जीत की कोशिश करनी चाहिए। सरपंच ने सभी खिलाडिय़ों को फल और दूध देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद श्रीराम गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल मीणा एवं पंचायत समिति सदस्य रितु मिश्रा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर इस दौरान उपजिला शा. शिक्षा अधिकारी रामावतार बाज्या ने खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच चौहान, सुखपाल मीणा, प्रधानाचार्य वर्मा ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, राधेश्याम नौरंगा, सरस्वती महिला महाविद्यालय निदेशक सुरेश कुमार यादव, संतोष माधाणी, सत्यनारायण पारीक, आनंद मिश्रा, लाला पारीक, ओमप्रकाश पटवा, पूर्व जिला पार्षद पूरणमल बेनिवाल, रमेश गोयल, अवधेश शर्मा, शा. शिक्षक शिवपाल यादव, श्रद्धा सिंह, दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, प्रधानाचार्य बसंत शर्मा, मालीराम यादव, मोहन लाल धोबी, रामावतार स्वामी, कमलकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानाचार्य सुभाष चंद वर्मा ने माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।
9 तहसीलों के 750 खिलाड़ी कर रहे शिरकत, 100 से अधिक शारीरिक शिक्षक लगाए
संयोजक एवं प्रधानाचार्य सुभाष चंद वर्मा , शारीरिक शिक्षक हजारीलाल जाट ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की नौ तहसीलों शाहपुरा, आमेर, जालसू, सांभर, जमवारामगढ़, गोविन्दगढ़, कोटपूतली, पावटा और विराटनगर की टीमों के करीब 750 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए 100 से अधिक शारीरिक शिक्षक और टीम प्रभारी लगाए गए हैं।
यह खेल होंगे प्रतियोगिता में
प्रतियोगिता में 100 मीटर व 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, तस्तरी फेंक, हैमर थ्रो, लम्बी कूद, 100 मीटर गुणा 4 रिले, 200 मीटर दौड, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, 110 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, त्रिकूद, बांस कूद भाला फेंक, 5 किमी, 400 मीटर गुणा 4 रिले दौड़ सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित होगी। इसके अलावा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
Published on:
03 Oct 2018 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
