5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वी प्रोडक्शन के बैनर तले मोनीश राजा का न्यू सॉन्ग ‘आग लगा दो’ मचा रहा धूम

आइटम नंबर सॉन्ग 'आग लगा दो' (new song 'Aag Laga Do') किसी भी पहलू से बॉलीवुड लेबल से कम नहीं लगता। यह कहना है जानेमाने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मोनिश राजा (Monish Raja) का। राजस्थान के बूंदी के रहने वाले मोनीश राजा (Monish Raja) की सोशल मीडिया पर 4 मिलियन की फैन फॉलोइंग...

less than 1 minute read
Google source verification
वी प्रोडक्शन के बैनर तले मोनीश राजा का न्यू सॉन्ग 'आग लगा दो' मचा रहा धूम

वी प्रोडक्शन के बैनर तले मोनीश राजा का न्यू सॉन्ग 'आग लगा दो' मचा रहा धूम

जयपुर। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बड़े पर्दे पर कमाल दिखा रहे हैं। अब जरूरी नहीं है कि टैलेंट सिर्फ बड़े शहरों में ही मिलेगा, हम सब राजस्थान से हैं और हमारा आइटम नंबर सॉन्ग आग लगा दो किसी भी पहलू से बॉलीवुड लेबल से कम नहीं लगता। यह कहना है जानेमाने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मोनिश राजा (Monish Raja) का। राजस्थान के बूंदी के रहने वाले मोनीश राजा (Monish Raja) की सोशल मीडिया पर 4 मिलियन की फैन फॉलोइंग है।

मोनीश (Monish Raja) का कहना है कि इस सॉन्ग को तैयार करने वाली पूरी टीम राजस्थान से ही है और किसी भी पहलू से यह गाना बॉलीवुड आइटम नंबर से कम नहीं लगता। इसकी शूटिंग भी राजस्थान में ही हुई है। यह गाना वी प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है।

इस गाने में मोनीश (Monish Raja) के अपोजिट आकांक्षा भल्ला व को-आर्टिस्ट काशीराम प्रजापति, डी के दिलीप कुमार और अभय तंबोली हैं। सॉन्ग के प्रोड्यूसर जोमी बॉस और वी प्रोडक्शन के राहुल मीणा ने बताया कि सॉन्ग को कमल के कुमावत ने डायरेक्ट किया है जो अब तक 40 से अधिक म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर रह चुके हैं वहीं कोरियोग्राफर विधि जोशी हैं। गाने में माही छाबा ने आवाज दी व वजीर और मैन-डी ने रैपिंग व कम्पोजिंग की है। इसके लिरिक्स मैन-डी, वजीर और मिस्टर रैपर म्यूजिक (पंकज प्रजापति) ने लिखे और संगीत परमेन एरो म्यूजिक ने दिया , को डायरेक्टर योगेंद्र मीणा है |

टिकटोक के बैन के बाद भी जज्बा नहीं हुआ कम
मोनीश ने बताया कि एक समय तक टिकटोक पर उनके काफी फॉलोअर्स थे, लेकिन उस पर बैन लगने के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी। अपने कंटेंट को और मजबूत किया व इंस्टाग्राम पर रील्स बनाई। कुछ ही समय में मैंने इंस्टाग्राम पर भी अच्छी संख्या में फॉलोअर्स जुटा लिए।