5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली मनाने अपने गांव आई ग्लैमरस मॉडल निशा, लंदन की मॉडल दोस्त भी संग मनाएंगी दीपोत्सव

दिवाली मनाने गांव आई है निशा, मॉडल दोस्त भी आई हैं साथ, लंदन की मॉडल् अनिशा व निंजना सिंह भी मनाएंगी निशा के गांव में दिवाली गांव में घोड़ी पर बैठकर प्रवेश किया निशा ने, ग्रामीणों ने किया निशा का स्वागत

less than 1 minute read
Google source verification

बस्सी

image

Arun Sharma

Oct 26, 2019

दिवाली मनाने अपने गांव आई ग्लैमरस मॉडल निशा, लंदन की दोस्त मॉडल भी हैं साथ

दिवाली मनाने अपने गांव आई ग्लैमरस मॉडल निशा, लंदन की दोस्त मॉडल भी हैं साथ


smriti irani
landan modal anisha

जयपुर . कोटपूतली --मॉडलिंग जगत में नाम कमाने वाली कोटपूतली के शुकलाबास की बेटी निशा यादव शनिवार को अपने गांव पहुंची। निशान यहां दिवाली का त्योहार मनाने मुंबई से आई है। निशा के साथ लंदन की मॉडल अनिशा और निंजना सिंह भी साथ आई हैं। निशा का गांव में बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। गांव की महिलाओं ने गीत गाकर निशा का स्वागत किया। वहीं गांव के युवकों ने डीजे पर डांस किया। निशा ने भी ग्रामीणों का अभिवादन किया।
निशा राष्टीय स्तर पर अपना नाम कर चुकी हैं। मॉडलिंग क्षेत्र में लम्बे समय तक काम करने के बाद अपने गांव आई हैं। निशा के पिता समाजसेवी राधेश्याम यादव ने बताया कि इस मौके पर गांव में दीपावली मिलन समारोह होगा। इसमें निशा के साथ आने वाली लंदन की मॉडल अनिशा व निंजना सिंह मुख्य अतिथि होंगी।

अपने अनुभव शेयर करेगी निशा
निशा ग्रामीणों से अपने अनुभव भी शेयर करेगी। वे दिवाली गांव में ही मनाएंगी। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी निशा यादव से खास बातचीत करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था। इससे पहले निशा यादव एमटीवी के सीरियल नेक्स्ट टॉप मॉडल सीरीज 4 की टॉप रनर अप रह चुकी हैं। ग्रामीण परिवेश में जन्मी निशा ने कॉलेज की पढ़ाई जयपुर में की है। निशा की एक बहन प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।