
प्रदेश भर के 213 नगरीय निकायों में गरीबों को 8 रुपए में पौष्टिक खाना
बगरू। अब गरीबों को भरपेट 8 रुपए में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन करवाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को इसे प्रदेश भर के 213 नगरीय निकायों में 358 रसोई के साथ शुरू किया गया है। राजस्थान में गुरुवार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई भी भूखा नहीं सोए के संकल्प को साकार करने करने की दिशा में इस अभियान की शुरुआत करते हुए इंदिरा रसोई योजना शुरू की है।
गहलोत ने 8 रुपए में भरपेट भोजन की इंदिरा रसोई योजना शुरू की है। इसी के तहत कस्बे में वार्ड १७ में छीपों का मौहल्ला में स्थित सामुदायिक भवन में नगरपालिका प्रशासन के द्वारा पालिका अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के शुभारंभ होते ही खाना चखने वालों की लाईन लग गई। गरीब लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी अजयकुमार अरोड़ा ने बताया कि सुबह का भोजन का समय प्रात: 8.30 से दोपहर एक बजे तक तथा शाम को पांच बजे से 8 बजे तक कूपन के माध्यम से फोटो खिचनें के बाद पौष्टक व स्वादिष्ट खाना मिलेगा।
यह है खाने का मैन्यू
खाने में सौ ग्राम दाल, सौ ग्राम सब्जी, ढाई सौ ग्राम चपाती व अचार दिया जाएगा। टेबिल पर बैठाकर पंखे की हवा में खाना खिलाया जाएगा। वही शुद्ध्र पीने का पानी दिया जाएगा। सोशल डिस्टेङ्क्षसग की पालना की जाएगी वही सेनेटाइज की भी व्यवस्था की गई है। अभी सुबह डेढ़ सौ तथा शाम को भी डेढ़ सौ लोगों के यानी एक दिन में तीन सौ लोगों के खानें की व्यवस्था की गई है। सप्ताहभर के खाने के मैन्यू के लिए स्थानीय स्त्तर पर पालिका के द्वारा शीघ्र ही एक कमेटी का गठन कर स्वाद अनुसार खाने का मैन्यू तय किया जाएगा। वही जर्जरवास्था में पडे सामूदायिक भवन की भी इसके साथ ही कायाकल्प हो गई है।
दानदाता भी खिला सकता है खाना
दानदाता-भामाशाह भी अपने परिजनों की वर्षगाठ जन्मदिन या अन्य किसी कार्यक्रम पर सुबह या शाम दोनों समय का भोजन को निर्धनोंं को खिलाने के लिए प्रायोजित कर सकते है, जिसकी लागत 20 रू के हिसाब से दोनों समय के तीन सौ लोगों के लिए 6 हजार का भुगतान हो सकेगा। इस दौरान पालिका अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार अरोड़ा ने मिडियाकर्मियों के साथ बैठकर भोजन का स्वाद चखा। इस दौरान सहायक अभियन्ता सत्यनारायण वर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता नवीन जॉगिड़ आदि उपस्थित थे।
Published on:
20 Aug 2020 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
